सेंसेक्स 715 अंक गिरकर 76755 पर बंद:निफ्टी भी 191 अंक फिसलकर 23996 पर आया; रियल्टी, IT और मीडिया शेयर्स में ज्यादा बिकवाली रही
AdminJuly 22, 2026
शेयर बाजार में आज यानी 22 जुलाई को गिरावट रही। सेंसेक्स 715 अंक की गिरावट के साथ 76,755 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 191 अंक की गिरावट रही, ये 23,996 पर बंद हुआ। रियल्टी, IT, मीडिया और बैंकिंग शेयर्स में आज ज्यादा बिकवाली रही। BPCL अप्रैल-जून तिमाही में 3,962 करोड़ का नुकसान भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन यानी BPCL ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1FY27) यानी अप्रैल-जून के नतीजे जारी किए। BPCL को इस तिमाही में 3,962.13 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं, पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 6,123.93 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ था। इसके अलावा, मार्च तिमाही में भी इस तेल मार्केटिंग कंपनी ने 3,191.49 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ था। 94 डॉलर पर पहुंचा कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड में आज करीब 3% की तेजी है। ये 94 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। जानकारों का मानना है कि अगर अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच तनाव और बढ़ा, तो तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल तक जो सकती हैं। इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल पर दिख सकता है। एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार रहा 21 जुलाई को अमेरिकी बाजार में बढ़त रही थी 7 दिन में विदेशी निवेशकों ने ₹4,660 करोड़ के शेयर खरीदे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 21 जुलाई को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 238 अंक नीचे 77,470 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 51 अंक की गिरावट रही, ये 24,188 के स्तर पर आ गया था।
Related News
इंडिगो ने जून में रिकॉर्ड 66.3% मार्केट शेयर हासिल किया:एअर इंडिया ने क्षमता घटाई, इंडिगो ने 1000 से ज्यादा एयरक्राफ्ट इंजन के ऑर्डर दिए
मारुति की कारें अगस्त से ₹30,000 तक महंगी हो जाएंगी:2 महीने में दूसरी बार कीमतें बढ़ाईं, कंपनी बोली- इनपुट कॉस्ट बढ़ने से फैसला लिया
अडाणी एनर्जी का मुनाफा 124% बढ़कर ₹1,149 करोड़:पहली तिमाही में रेवेन्यू 42% चढ़ा; कंपनी का शेयर 1,737 रुपए पर पहुंचा
मारुति की कारें अगस्त से ₹30,000 तक महंगी हो जाएंगी:इंडिगो ने जून में रिकॉर्ड 66.3% मार्केट शेयर हासिल किया, सिट्रोएन बेसाल्ट X कम्फर्ट एडिशन लॉन्च
Comments
No approved comments yet.
