Mediapramukh.com
बिजनेस

सेंसेक्स 364 अंक गिरकर 76,391 पर बंद:निफ्टी 127 अंक फिसलकर 23,870 पर आया, फार्मा और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा बिकवाली

AdminJuly 24, 2026
सेंसेक्स 364 अंक गिरकर 76,391 पर बंद:निफ्टी 127 अंक फिसलकर 23,870 पर आया, फार्मा और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा बिकवाली
शेयर बाजार में आज यानी 23 जुलाई को गिरावट रही। सेंसेक्स 364 अंक की गिरावट के साथ 76,391 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 127 अंक की गिरावट रही, ये 23,870 पर बंद हुआ। रियल्टी, एनर्जी और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा बिकवाली रही। 98 डॉलर पर पहुंचा कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड में आज करीब 4% की तेजी है। ये 98 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। जानकारों का मानना है कि अगर अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच तनाव और बढ़ा, तो तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल तक जो सकती हैं। इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल पर दिख सकता है। एशियाई बाजारों में आज बढ़त रही 22 जुलाई को अमेरिकी बाजार में गिरावट रही थी 7 दिन में विदेशी निवेशकों ने ₹4,660 करोड़ के शेयर खरीदे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 22 जुलाई को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 715 अंक की गिरावट के साथ 76,755 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 191 अंक की गिरावट रही, ये 23,996 पर बंद हुआ था।

Related News

Comments

No approved comments yet.