Mediapramukh.com
राज्य

“भास्कर समाधान” का असर… जर्जर सड़क की हुई मरम्मत:वार्ड-37 की पार्षद वंदना हेमराज कुशवाह बनीं आज की 'पब्लिक स्टार'; वार्ड 83 में जलभराव से लोग परेशान

AdminJuly 23, 2026
“भास्कर समाधान” का असर… जर्जर सड़क की हुई मरम्मत:वार्ड-37 की पार्षद वंदना हेमराज कुशवाह बनीं आज की 'पब्लिक स्टार'; वार्ड 83 में जलभराव से लोग परेशान
भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का 'भास्कर समाधान' सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी शिकायतें सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होते ही संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को समय पर राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें...) वार्ड-37 की पार्षद वंदना हेमराज कुशवाह बनीं आज की 'पब्लिक स्टार' वार्ड-37 के पुरूषोत्तम नगर फेस-2 निवासी कृष्ण कुमार वर्मा ने 'भास्कर समाधान' पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा था कि बाल भारती स्कूल के पास, मनकृपा बेकरी के नजदीक नाले की सफाई के बाद कचरे का बड़ा ढेर घरों के सामने छोड़ दिया गया था।10 दिन बीतने के बाद भी कचरा नहीं उठाया गया, जिससे बदबू फैल रही थी। क्षेत्र के लोगों के साथ ही पास स्थित शिव मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट होने के बाद वार्ड-37 की पार्षद वंदना हेमराज कुशवाह ने मामले पर संज्ञान लिया और मौके से कचरा हटवाकर साफ-सफाई कराई। पार्षद ने एप पर समाधान की पुष्टि भी की। एप से लोगों को मिल रहा समाधान टीला जमालपुरा: जर्जर सड़क की हुई मरम्मत, लोगों को मिली राहत वार्ड-12 क्षेत्र के साजिद अली ने 'भास्कर समाधान' पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा था कि रेजीमेंट रोड से लेकर टीला जमालपुरा थाना और मिलिट्री की पुलिया तक सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में थी। कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन लंबे समय तक सड़क की मरम्मत नहीं हुई। शिकायत 'भास्कर समाधान' पर सामने आने के बाद वार्ड-12 के पार्षद देवेंद्र भार्गव ने मामले में कार्रवाई कर सड़क की मरम्मत कराई। पार्षद ने एप पर समाधान की पुष्टि भी की। सड़क, बिजली और सुरक्षा की समस्याओं से जूझ रहे भोपालवासी नेहरू नगर: सीवेज कार्य के बाद सड़क छोड़ दी अधूरी वार्ड-72 के अटल नेहरू नगर निवासी संदीप रघुवंशी ने 'भास्कर समाधान' पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा, न्यू 80 फीट रोड पर सीवेज की सफाई के दौरान सड़क खोद दी गई, लेकिन काम पूरा होने के बाद उसे पहले जैसी स्थिति में नहीं बनाया गया। यह व्यस्त सड़क है, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। बागसेवनिया: खुला बिजली बॉक्स बना खतरा वार्ड-53 के बागसेवनिया निवासी कपिल सिंह ने 'भास्कर समाधान' पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि जोरोवा होटल के पास बिजली का बॉक्स खुला पड़ा है। इससे बिजली बार-बार खराब हो जाती है और कभी भी हादसा हो सकता है। वार्ड 53 में 100 से अधिक समस्या पोस्ट की गई है। गांधी नगर: चार महीने से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट वार्ड-1 के गांधी नगर निवासी फैसल अजीज ने 'भास्कर समाधान' पर शिकायत दर्ज कर लिखा, एयरोसिटी-अब्बास नगर रोड पर स्ट्रीट लाइट पिछले चार महीनों से बंद पड़ी है। कई शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। सड़क की खराब स्थिति और अंधेरे के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। वार्ड 1 में 50 से अधिक समस्या पब्लिक ने दर्ज कराई है। छोला दशहरा मैदान: कचरे से फैली गंदगी और बीमारी का डर वार्ड-76 की निवासी प्रिया ने 'भास्कर समाधान' पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि छोला दशहरा मैदान, टिंबर मार्केट स्थित अशोका बॉडीबिल्डर्स के पास लंबे समय से कचरा पड़ा रहता है। गंदगी के कारण मच्छर और मक्खियां बढ़ गई हैं तथा क्षेत्र में बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। वार्ड 83: सड़क पर जलभराव से लोगों की बढ़ी परेशानी वार्ड 83 के नया पुरा निवासी प्रदीप सिंह ने 'भास्कर समाधान' पर शिकायत दर्ज कर लिखा, 80 फीट रोड, रोलर बांसखेड़ी क्षेत्र में सड़क पर पानी भर जाता है। थोड़ा-सा पानी गिरने पर भी लंबे समय तक जलभराव बना रहता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।

Related News

Comments

No approved comments yet.