ग्वालियर के मोती महल में बनेगा हाईटेक म्यूजियम ऑफ म्यूजिक:संगीत विरासत को मिलेगा मंच, MP टूरिज्म बोर्ड की तैयारी; तानसेन-ग्वालियर घराने की धरोहर होंगी प्रदर्शित
AdminJuly 23, 2026
संगीत सम्राट तानसेन की कर्मभूमि और भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रमुख धरोहर ग्वालियर को जल्द ही नई सांस्कृतिक पहचान मिलने जा रही है। शहर के ऐतिहासिक मोती महल परिसर में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 'म्यूजियम ऑफ म्यूजिक' विकसित किया जाएगा। इस परियोजना के तहत मोती महल के मूल ऐतिहासिक स्वरूप को सुरक्षित रखते हुए उसे आधुनिक तकनीक से सुसज्जित संगीत संग्रहालय में परिवर्तित किया जाएगा, जहां ग्वालियर की समृद्ध संगीत परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को देश-विदेश के पर्यटकों के सामने आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा। बनेगा सांस्कृतिक पर्यटन का नया केंद्र इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने इच्छुक एजेंसियों से प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। चयनित एजेंसी मोती महल के संरक्षण कार्य के साथ संग्रहालय के निर्माण, संचालन, रखरखाव और प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालेगी। परियोजना का उद्देश्य केवल ऐतिहासिक धरोहर का संरक्षण करना नहीं, बल्कि उसे आधुनिक सांस्कृतिक, शैक्षणिक और पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना भी है। ग्वालियर को यूनेस्को द्वारा 'सिटी ऑफ म्यूजिक' का दर्जा मिलने के बाद इस परियोजना का महत्व और बढ़ गया है। संग्रहालय तैयार होने के बाद यहां आने वाले पर्यटक भारतीय शास्त्रीय संगीत की विकास यात्रा, ग्वालियर घराने की गौरवशाली परंपरा, तानसेन सहित महान संगीत विभूतियों के योगदान और संगीत की ऐतिहासिक विरासत को आधुनिक तकनीक के माध्यम से एक ही स्थान पर समझ सकेंगे। पर्यटन और शोध को मिलेगा बढ़ावा परियोजना की प्रक्रिया
Related News
“भास्कर समाधान” का असर… जर्जर सड़क की हुई मरम्मत:वार्ड-37 की पार्षद वंदना हेमराज कुशवाह बनीं आज की 'पब्लिक स्टार'; वार्ड 83 में जलभराव से लोग परेशान
“भास्कर समाधान” का असर… स्ट्रीट-लाइट की समस्या का हुआ हल:वार्ड-38 की पार्षद जमीला उस्मान बनीं आज की 'पब्लिक स्टार'; लटकते केबल तारों से हादसे का खतरा
सुप्रीम कोर्ट सख्त, अवैध रेत खनन पर राज्यों को फटकार:चंबल में अवैध खनन कराने वालों को हिरासत में लें, उदाहरण पेश करें: सुप्रीम कोर्ट
एकतरफा प्यार, चैट और CDR ने खोली साजिश की परतें:अक्षया नहीं, सोनाक्षी थी निशाना; तकनीकी सबूतों और 26 मजबूत गवाहों से बच न सके आरोपी
Comments
No approved comments yet.
