चांदी ₹3159 महंगी होकर ₹2.22 लाख पर पहुंची:10 ग्राम सोना ₹1150 बढ़कर ₹1.43 लाख का हुआ, इस साल ₹1.60 लाख तक जा सकता है
AdminJuly 21, 2026
सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 21 जुलाई को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी 3,159 रुपए बढ़कर 2.23 लाख रुपए पर पहुंच गई है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,150 रुपए चढ़कर 1.43 लाख रुपए आ गया है। सोना इस साल ₹10 हजार महंगा हुआ इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 10 हजार रुपए महंगा हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए के ऊपर था, जो अब 1.43 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी की कीमत में 7 हजार रुपए की गिरावट है। चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.23 लाख रुपए पर है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। सोने-चांदी में एकमुश्त निवेश से बचें कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक सोने-चांदी के दाम अपने हाई से काफी नीचे आ चुके हैं। ऐसे में निवेशक इसमें निवेश कर सकते हैं, हालांकि इनमें एकमुश्त निवेश करने से बचना चाहिए। अजय केडिया के अनुसार साल के आखिर तक सोना एक बार फिर 1.60 लाख और चांदी 2.80 लाख रुपए तक जा सकती है। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके
Related News
2026 ब्रेजा मारुति सुजुकी की सबसे सेफ SUV:भारत NCAP क्रैश टेस्ट में एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी दोनों के लिए 5-स्टार रेटिंग मिली
सेंसेक्स 364 अंक गिरकर 76,391 पर बंद:निफ्टी 127 अंक फिसलकर 23,870 पर आया, फार्मा और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा बिकवाली
खुद की एयरलाइंस शुरू कर सकता है अडाणी ग्रुप:नागरिक उड्डयन मंत्रालय नियमों में ढील दे सकता है; अभी एयरपोर्ट ऑपरेशन संभालता है
सेंसेक्स 700 अंक गिरकर 75,613 पर:निफ्टी भी 200 अंक गिरा, ये 23,646 के स्तर पर आया; 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल
Comments
No approved comments yet.
