बिजनेस
अमेरिका-ईरान तनाव से ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर पार:एक हफ्ते में 16% बढ़ा; भारत में महंगाई का खतरा, रुपया-विदेशी निवेश पर दबाव
Admin/July 20, 2026/4 min read/4 views
ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखी जा रही है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण ब्रेंट क्रूड ऑयल आज 90 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। तेल की बढ़ती कीमतों ने भारत में महंगाई और एनर्जी शॉक के जोखिम को बढ़ा दिया है। इससे भारतीय रुपए और विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (FPI) के फ्लो पर असर पड़ने की संभावना है। दूसरी ओर, कच्चे तेल के महंगे होने से भारत की ऑइल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) के रिटेल फ्यूल मार्जिन पर भारी दबाव पड़ा है, जिससे डीजल पर कंपनियों को प्रति लीटर 20.4 रुपए का घाटा हो रहा है। हालांकि, रिफाइनिंग मार्जिन में भारी उछाल के कारण कंपनियों का ओवरऑल मुनाफा फिलहाल संभला हुआ है। 1. ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर के पार, एक हफ्ते में 16% उछला अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 2.69 डॉलर (3.05%) बढ़कर 90.79 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जो 11 जून के बाद का उच्चतम स्तर है। बीते एक हफ्ते में ब्रेंट क्रूड में 16% की तेजी आई है, जो अप्रैल के बाद किसी एक हफ्ते की सबसे बड़ी बढ़त है। अभी ब्रेंट क्रूड 88.43 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी WTI क्रूड 82.40 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। वहीं इंडियन क्रूड बास्केट 81 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। 2. एक्सपर्ट्स बोले- भारत पर एनर्जी शॉक और रुपए का खतरा जीओजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वी.के. विजयकुमार ने कहा कि मार्केट के सामने अभी नियर-टर्म में कई चुनौतियां हैं। सबसे बड़ा दबाव अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण ब्रेंट क्रूड का 90 डॉलर के पार जाना है। अगर यह ट्रेंड जारी रहता है, तो भारत में एनर्जी शॉक का खतरा फिर उभरेगा। इसका सीधा नकारात्मक असर रुपए की चाल और FPI फ्लो पर पड़ सकता है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी अपनी रिपोर्ट में चेतावनी दी है कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से वैश्विक स्तर पर 'महंगाई की चिंताएं' फिर से उभर आई हैं। 3. अमेरिका में फिर बढ़ सकती हैं ब्याज दरें: रेट हाइक की संभावना 52% बैंक ऑफ बड़ौदा की रिपोर्ट के अनुसार, क्लीवलैंड फेड अध्यक्ष के बयान के बाद अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा सितंबर 2026 की मीटिंग में ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना बढ़ गई है। 4. अमेरिकी शेयर बाजारों में हलचल, 2000 अंक के उछाल पर ब्रेक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के प्राइम रिसर्च हेड देवर्ष वकील ने बताया कि अमेरिकी बाजारों में इस हफ्ते भारी अस्थिरता देखने को मिली है। देवर्ष वकील के मुताबिक, अमेरिका-ईरान संघर्ष में नए हमलों, टेक सेक्टर में रोटेशन और महंगाई के आंकड़ों ने प्रमुख इंडेक्स को नीचे खींच दिया, जिससे मिड-समर की बढ़त का सिलसिला टूट गया। वीकेंड पर अमेरिका और ईरान के बीच नए हमले हुए हैं। ईरान ने कहा है कि दोनों देशों के बीच सीजफायर पूरी तरह खत्म हो चुका है, जिससे दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री तेल मार्गों में सप्लाई बाधित होने का डर बढ़ गया है। 5. तेल कंपनियों का पेट्रोल मार्जिन गिरा, डीजल पर प्रति लीटर ₹20 का घाटा इक्किरिटी सिक्योरिटीज की साप्ताहिक रिपोर्ट के मुताबिक, कच्चे तेल के दामों में उछाल से भारत की सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों- BPCL, HPCL, IOCL का फ्यूल रिटेलिंग मार्जिन काफी कम हो गया है। 6. रिफाइनिंग स्प्रेड में उछाल: डीजल क्रैक 99% बढ़कर सपोर्ट दे रहा रिटेल मार्जिन में नुकसान के बावजूद तेल कंपनियों के रिफाइनिंग कारोबार में जोरदार सुधार आया है, जिससे कंपनियों की कुल इंटीग्रेटेड प्रॉफिटेबिलिटी बची हुई है। 7. 1-2 तिमाही तक रिफाइनर्स को मिल सकती है राहत क्या होते हैं 'क्रैक स्प्रेड्स' और 'इंटीग्रेटेड मार्जिन'? क्रैक स्प्रेड: कच्चे तेल की कीमत और उससे बनने वाले रिफाइंड प्रोडक्ट्स (जैसे पेट्रोल, डीजल, एटीएफ) के बाजार मूल्य के बीच का अंतर ही 'क्रैक स्प्रेड' कहलाता है। यह रिफाइनिंग कंपनियों के मुनाफे को दर्शाता है। इंटीग्रेटेड मार्जिन: जब किसी तेल कंपनी के रिफाइनिंग मार्जिन (कच्चा तेल प्रोसेस करने का मुनाफा) और मार्केटिंग मार्जिन (पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल बेचने का फायदा/नुकसान) दोनों को 1:1 के अनुपात में मिलाकर देखा जाता है, तो उसे इंटीग्रेटेड मार्जिन कहते हैं। ये खबर भी पढ़ें… आज सोना ₹756 और चांदी ₹3493 महंगी हुई: 10 ग्राम गोल्ड ₹1.42 लाख पर और 1 किलो चांदी की कीमत ₹2.19 लाख पहुंची
सोने-चांदी की कीमतों में आज तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी 3,493 रुपए बढ़कर 2,18,967 रुपए पर पहुंच गई है, जो शुक्रवार को 2,15,474 रुपए पर थी। पूरी खबर पढ़ें…
About Admin
Media Pramukh
Related News
शेयर बाजार में आज फ्लैट कारोबार:सेंसेक्स 77,700 और निफ्टी 24,250 पर कारोबार कर रहा, बैंकिंग और FMCG शेयर्स में खरीदारी
सरकार ने कहा- E20 पेट्रोल से इंजन खराब नहीं:23 करोड़ गाड़ियां बिना परेशानी चल रहीं; शेयर बाजार के निवेशकों को LTCG टैक्स पर राहत नहीं
संसद में सरकार बोली- E20 पेट्रोल से इंजन खराब नहीं:23 करोड़ गाड़ियां बिना परेशानी चल रहीं, पुरानी गाड़ियों का माइलेज मामूली गिरा
शेयर बाजार के निवेशकों को LTCG टैक्स पर राहत नहीं:सरकार बोली- इसे हटाने का प्रस्ताव नहीं, जानें ये टैक्स क्या है और कब लगता है
Comments
No approved comments yet.