स्पोर्ट्स अपडेट:डेविड वॉर्नर को जेल हो सकती है, ड्रिंक एंड ड्राइव केस में जुर्म स्वीकार किया
AdminJuly 22, 2026
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने अप्रैल में शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में अदालत में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। 18 अगस्त को सजा सुनाई जाएगी। उन पर 6 महीने का ड्राइविंग बैन, 2200 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर जुर्माना और अधिकतम 9 महीने की जेल हो सकती है। अप्रैल में ईस्टर संडे के दिन सिडनी में पुलिस चेकिंग के दौरान वॉर्नर शराब के नशे में पाए गए थे। वॉर्नर के दोषी पाए जाने के बाद बिग बैश लीग में सिडनी थंडर टीम की उनकी कप्तानी भी जा सकती है। कुलदीप यादव काउंटी क्रिकेट में डेब्यू करेंगे, यॉर्कशर के साथ करार किया भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव पहली बार काउंटी क्रिकेट में खेलते नजर आएंगे। 31 साल के कुलदीप ने यॉर्कशर के साथ करार किया है। वे 5 वनडे कप मैच और सितंबर में काउंटी चैंपियनशिप के 3 मुकाबलों के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्हें शुक्रवार को ग्लैमर्गन के खिलाफ होने वाले 50-ओवर के मैच के लिए यॉर्कशर की टीम में शामिल किया गया। कुलदीप ने इस पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने इंग्लैंड में खेलने को रोमांचक बताया।
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे टीम का ऐलान जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ 23 जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की T20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। कप्तान सिकंदर रजा की अगुआई वाली टीम में ऑलराउंडर वेस्ली मधेवेरे और तेज गेंदबाज न्यूमैन न्यामहुरी की वापसी हुई है। वहीं विकेटकीपर-बल्लेबाज ताफदजवा त्सिगा को पहली बार टी-20 में जगह मिली है। बांग्लादेश सीरीज वाली टीम से क्लाइव मडांडे, टिनोटेंड मापोसा और ताशिंगा मुसेकिवा को बाहर किया गया है। टेस्ट और वनडे में बांग्लादेश को हराने वाली जिम्बाब्वे की टीम T20 सीरीज हारने के बावजूद घरेलू मैदान पर भारत को चुनौती देने के इरादे से उतरेगी। तीनों मुकाबले 23, 25 और 26 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे। भारत के खिलाफ 15 सदस्यीय जिम्बाब्वे टीम सिकंदर रजा, ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, बेन करन, ब्रैड इवांस, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमानी, डियोन मायर्स, मिल्टन शुम्बा, ताफदजवा त्सिगा, वेलिंग्टन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजारबानी, रिचर्ड नगरवा, न्यूमैन न्यामहुरी, तनाका चिवांगा हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी छोड़ी अफगानिस्तान के 31 साल के बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने वनडे टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि निजी कारणों से यह फैसला लिया है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने अभी नए वनडे कप्तान का ऐलान नहीं किया है। शाहिदी ने 2022 में अफगानिस्तान की वनडे टीम की कमान संभाली थी। उनकी कप्तानी में टीम ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी खेली। 2023 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका और नीदरलैंड्स को हराया था, लेकिन सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सका। इस्तीफे का ऐलान करते हुए शाहिदी ने लिखा,'निजी कारणों से मैं कप्तान पद छोड़ रहा हूं। यह जिम्मेदारी निभाना मेरे लिए सम्मान की बात रही। मैंने पूरी ईमानदारी और टीम के साथ मिलकर अपना काम किया।' उन्होंने खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और बोर्ड का भी धन्यवाद दिया। अब अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड जल्द नए वनडे कप्तान के नाम का ऐलान कर सकता है। शाहिदी बल्लेबाज के रूप में टीम के लिए खेलते रहेंगे। चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स में वर्ल्ड चैंपियन गुकेश की लगातार दूसरी हार चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स-2026 चेस टूर्नामेंट के छठे राउंड में मंगलवार को एम प्रनेश ने वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश को 39 चालों में हराया। टूर्नामेंट में यह गुकेश की लगातार दूसरी हार है। वहीं, निहाल सरीन ने अर्जुन एरिगैसी को 60 चालों में हराया। इस हार के बाद अर्जुन दूसरे स्थान पर खिसक गए, जबकि फ्रांस के अलीरेज़ा फिरोजा 4 अंकों के साथ अकेले टॉप पर पहुंच गए। नोदिरबेक अब्दुसातोरोव भी 3.5 अंकों के साथ अर्जुन के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं। गुकेश पूरे मुकाबले में कई बार गलत कैलकुलेशन कर बैठे, जिसका फायदा उठाते हुए प्रनेश ने टूर्नामेंट की अपनी पहली जीत दर्ज की। दूसरी ओर, ड्रॉ की ओर बढ़ रहे मुकाबले में निहाल ने शानदार रुक सैक्रिफाइस खेलकर बाजी अपने पक्ष में कर ली और एरिगैसी ने 60 चालों के बाद हार स्वीकार कर ली। अन्य मुकाबलों में अलीरेजा फिरोजा और नोदिरबेक अब्दुसातोरोव तथा हंस नीमन और दिमित्री अंद्रेकिन के बीच बाजी ड्रॉ रही। अब बुधवार को होने वाले अंतिम राउंड में गुकेश का सामना हंस नीमन से होगा, जबकि फिरोज़ा और एरिगैसी के बीच मुकाबला खिताब का फैसला करेगा। हॉकी 5s एशियन चैंपियनशिप: भारत ने पाकिस्तान को 7-4 से हराया, महिला टीम की 16-0 से जीत एफआईएच यूथ हॉकी 5s एशियन चैंपियनशिप-2026 में भारतीय सब-जूनियर पुरुष और महिला टीमों का शानदार प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को एलीट पूल मुकाबलों में पुरुष टीम ने पाकिस्तान को 7-4 और मेजबान ओमान को 14-0 से हराया। वहीं महिला टीम ने चीन के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेलने के बाद उज्बेकिस्तान को 16-0 से मात दी। इन नतीजों के साथ भारत की दोनों टीमें टूर्नामेंट में अजेय हैं और यूथ हॉकी 5s वर्ल्ड कप में जगह बनाने के करीब पहुंच गई हैं। पाकिस्तान के खिलाफ करण गौतम ने हैट्रिक लगाई, जबकि राहुल यादव, प्रह्लाद राजभर, कप्तान केतन कुशवाहा और रोमित पाल ने एक-एक गोल किया। इससे पहले ओमान पर 14-0 की जीत में केतन ने चार और आशीष तानी पूर्ति ने तीन गोल दागे। अल्टीमेट टेबल टेनिस: कोलकाता ने यू मुंबा को 8-7 से हराया अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) सीजन-7 में मंगलवार को एचवीआर कोलकाता थंडर ब्लेड्स ने यू मुंबा टीटी को 8-7 से हरा दिया। इस जीत के साथ कोलकाता ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। हार के बावजूद बेहतर गेम काउंट के आधार पर यू मुंबा भी अंतिम-4 में पहुंच गया। डेम्पो गोवा चैलेंजर्स के साथ अब तीन सेमीफाइनलिस्ट तय हो चुके हैं। कोलकाता ने मुकाबले की शुरुआत शानदार अंदाज में की। एडुआर्ड इयोनेस्कू ने पहला गेम गंवाने के बाद वापसी करते हुए मानुष शाह को 2-1 (9-11, 11-8, 11-7) से हराकर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद कोलकाता के लिए तनीषा कोटेचा ने इस सीजन में पहली बार एना हर्सी को हराया, जबकि जेंग जियान ने निर्णायक तीसरा गेम जीतकर टीम को मुकाबला जिताया। कुलदीप का काउंटी से करार, यॉर्कशर के लिए खेलेंगे वनडे कप और 3 फर्स्ट क्लास मैच भारतीय चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने इंग्लैंड के घरेलू सीजन के बाकी मैचों के लिए काउंटी क्लब यॉर्कशर से बतौर ओवरसीज खिलाड़ी करार किया है। इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई वनडे सीरीज में भारतीय स्क्वॉड में होने के बावजूद उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। अब वे यॉर्कशर के लिए वनडे कप के 5 मैच खेलेंगे, जिसकी शुरुआत शुक्रवार को ग्लेमॉर्गन के खिलाफ होगी। इसके बाद सितंबर में काउंटी चैंपियनशिप के 3 फर्स्ट क्लास मैच भी खेलेंगे। यॉर्कशर से जुड़ने पर कुलदीप ने कहा कि इस प्रतिष्ठित क्लब का प्रतिनिधित्व करना सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड की परिस्थितियों में खेलने की चुनौती उन्हें हमेशा पसंद रही है और वह टीम की सफलता में योगदान देने के लिए उत्साहित हैं।
Related News
BCCI ने घरेलू-इंटरनेशनल मैचों की टाइटल स्पॉन्सरशिप टेंडर निकाला:IDFC फर्स्ट बैंक का कॉन्ट्रैक्ट अगस्त में खत्म, एसोसिएट पार्टनर के लिए भी बिड मांगी
विराट-अनुष्का हाथ थामकर प्रेमानंदजी से मिलने पहुंचे:कीचड़ भरे रास्ते पर नंगे पैर चले; वृंदावन आश्रम में एक घंटा रुके
पूर्व क्रिकेटर राजेश चौहान पर 17.52 लाख ठगी का आरोप:नवीन जिंदल से पहचान बताकर काम में पार्टनर बनाने ठेकेदार को फंसाया; FIR के आदेश
वेस्टइंडीज ने आखिरी वनडे 2 विकेट से जीता:न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-3 से सीरीज गंवाई, हेटमायर की फिफ्टी
Comments
No approved comments yet.
