सीहोर में बारिश में गर्भवती महिला का रेस्क्यू, अस्पताल पहुंचाया:प्रशासन बना सहारा, रेस्क्यू बोट से गर्भवती को अस्पताल पहुंचाया
AdminAugust 10, 2026
सीहोर जिले के ग्राम जमनी पड़ली में लगातार बारिश के बीच एक गर्भवती महिला को प्रशासन ने रेस्क्यू कर समय पर अस्पताल पहुंचाया। बारिश के कारण महिला को अस्पताल ले जाने में परेशानी आ रही थी। सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। एसडीएम तन्मय वर्मा के निर्देश पर प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। होमगार्ड की रेस्क्यू बोट की मदद से महिला को सुरक्षित स्थान तक लाया गया। इस दौरान होमगार्ड के जवानों ने पूरी सतर्कता के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया। रेस्क्यू के बाद महिला को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उसे आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। एसडीएम तन्मय वर्मा ने अधिकारियों को बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और आपात स्थिति में लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक संसाधन और रेस्क्यू टीमें भी अलर्ट पर रखी गई हैं। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका।
Related News
सावन के दूसरे सोमवार पर सागरेश्वर महादेव में जलाभिषेक:चंदिया में रुद्राभिषेक और मिट्टी के शिवलिंग की पूजा
बालाघाट: बाघ के हमले से बुजुर्ग, मवेशियों की मौत:एक सप्ताह में दूसरी घटना, ग्रामीणों में आक्रोश, वन विभाग पर सवाल
खुशखबर...कलियासोत, केरवा-कोलार में बढ़ा पानी:भोपाल में 24 घंटे में 7 इंच बारिश; 50 से ज्यादा इलाकों में जलभराव, पेड़ गिरे
यजुर्वेद के पांच मंत्रों से अर्पित होती है भस्म आरती:महाकाल के भोग के लिए आज भी मांगी जाती है भिक्षा, जानिए क्या है भस्म आरती का रहस्य
Comments
No approved comments yet.
