सतना में पदोन्नति सूची में मृत सब इंस्पेक्टर का नाम:पिछले साल निधन के बावजूद सूची में शामिल; रिकॉर्ड सत्यापन पर उठे प्रश्न
AdminJuly 21, 2026
मध्य प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा जारी कार्यवाहक उप निरीक्षकों की पदोन्नति सूची में मंगलवार को एक लापरवाही सामने आई है। इस सूची में एक ऐसे पुलिसकर्मी का नाम भी शामिल है, जिनका निधन पिछले वर्ष हो चुका है। इस घटना से विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। बता दें कि प्रदेशभर के 2035 कार्यवाहक उप निरीक्षकों की पदोन्नति सूची जारी की गई थी। इस सूची में क्रमांक 1115 पर राकेश सिंह बघेल का नाम दर्ज है। राकेश सिंह बघेल का निधन पिछले वर्ष पन्ना जिले के देवेन्द्रनगर थाने में पदस्थापना के दौरान बीमारी के कारण कार्डियक अरेस्ट से हो गया था। प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न
मौत के बाद भी उनका नाम पदोन्नति सूची में शामिल होने से विभागीय रिकॉर्ड की शुद्धता और पदोन्नति प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लग गया है। यह दर्शाता है कि पदोन्नति से पहले सेवा अभिलेखों का समुचित सत्यापन नहीं किया गया। राकेश सिंह बघेल मूल रूप से सतना जिले के कोठी थाना क्षेत्र के दिदौंध गांव के निवासी थे। वे पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे थे और पन्ना जिले में पदस्थ थे। विभागीय सूत्रों के अनुसार, पदोन्नति जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया में कर्मचारियों की सेवा स्थिति, सेवानिवृत्ति, मृत्यु अथवा अन्य अभिलेखों का मिलान करना अनिवार्य होता है। ऐसे में एक मृत कर्मचारी का नाम सूची में शामिल होना एक गंभीर प्रशासनिक चूक मानी जा रही है।
Related News
भोपाल के अरेरा हिल्स TI सुनील शर्मा निलंबित:युवक ने पत्नी से अनैतिक संबंधों की पुलिस कमिश्नर से की थी शिकायत, आरक्षक पर भी गिरी गाज
MP से 400 साल पुरानी तोप चोरी, राजस्थान में तलाशी:पुलिस ने जेसीबी से खुदाई कराई; नरवर किले में रखी थी, 5 करोड़ है कीमत
8 राज्यों में तलाशी के बाद सूरत से पति-पत्नी गिरफ्तार:पन्ना में बच्चों के नाम जमीन नहीं करने पर दूसरे पति की पीट-पीटकर हत्या की
भाजपा विधायक संजय पाठक को हाईकोर्ट से राहत, माफी स्वीकार:जस्टिस विशाल मिश्रा को कॉल-मैसेज मामले में भविष्य के लिए दी सख्त चेतावनी
Comments
No approved comments yet.
