सचिन ने कहा- पेपर लीक पर नाराजगी जायज:शुभमन गिल ने शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट का समर्थन किया; कैफ बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज गलत
AdminJuly 24, 2026
पेपर लीक और देशभर में हो रहे छात्र आंदोलन पर कई खिलाड़ियों ने प्रतिक्रिया दी है। सचिन तेंदुलकर, शुभमन गिल, इरफान पठान, मोहम्मद कैफ, शिखर धवन और अभिनव बिंद्रा ने एजुकेशन में मेरिट, ईमानदारी और छात्रों के भविष्य पर जोर दिया। सचिन ने छात्रों की नाराजगी को जायज बताया है। भारतीय कप्तान गिल ने कहा कि हमें छात्रों के हित को ध्यान में रखकर आगे बढ़ना चाहिए। वहीं कैफ ने कहा है कि छात्रों पर लाठी चार्ज नहीं होना चाहिए। सचिन बोले- मेहनत का सम्मान हो, मेरिट जीते सचिन तेंदुलकर ने कहा कि उनके पिता ने बचपन में सिखाया था, 'असफल होना ठीक है, लेकिन चीटिंग नहीं।' उन्होंने कहा कि ‘अगर छात्रों को लगे कि उनकी मेहनत का फल नहीं मिला, तो उनका निराश होना स्वाभाविक है। समाज को ऐसी व्यवस्था बनानी चाहिए, जहां मेहनत का सम्मान हो, ईमानदारी को बढ़ावा मिले और मेरिट की जीत हो।’ गिल ने कहा- युवाओं को आगे बढ़ने का हर मौका मिले भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने वाले युवाओं का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को सीखने, सपने देखने और भविष्य बनाने का हर अवसर मिलना चाहिए। शिक्षा देश का भविष्य तय करती है, इसलिए सभी पक्षों को छात्रों के हित को ध्यान में रखकर आगे बढ़ना चाहिए। कैफ बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज नहीं होना चाहिए पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज को लकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था की कमियों के खिलाफ आवाज उठा रहे छात्रों को सड़कों पर पीटा जाना दुखद है। उन्होंने जल्द समाधान निकालने की अपील की। इरफान ने कहा- पेपर लीक नहीं होने चाहिए इरफान पठान ने कहा कि हर छात्र और उसका परिवार बेहतर भविष्य के लिए सालों तक मेहनत करता है। पेपर लीक किसी भी छात्र की उम्मीद नहीं छीनना चाहिए। उन्होंने भरोसा जताया कि छात्रों को निष्पक्ष मौका मिलेगा और भविष्य में ऐसी घटनाएं नहीं दोहराई जाएंगी। धवन ने संयम बरतने को कहा शिखर धवन ने कहा कि युवाओं के सपनों को समझना जरूरी है। हालांकि उन्होंने मुश्किल समय में धैर्य रखने और संस्थाओं पर भरोसा बनाए रखने को जरुरी बताया। उन्होंने कहा कि हर चुनौती का समाधान बातचीत और संयम से निकलता है। बिंद्रा ने मजबूत शिक्षा व्यवस्था पर जोर दिया ओलिंपिक चैंपियन अभिनव बिंद्रा ने कहा कि मजबूत शिक्षा व्यवस्था किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत होती है। ऐसी व्यवस्था युवाओं में विश्वास पैदा करती है, मेरिट को सम्मान देती है और आने वाली पीढ़ियों के लिए अवसर तैयार करती है। वहीं ग्रैंडमास्टर निहाल सरीन ने कहा कि पेपर लीक जैसे मामलों पर जवाबदेही तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा- परीक्षा का दबाव झेल रहे छात्रों के साथ ऐसा होना स्वीकार नहीं किया जा सकता। क्या है पूरा मामला नीट पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी 20 जून से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। इस धरने में शामिल सोनम वांगचुक 28 जून से भूख हड़ताल पर हैं। प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने 20 जुलाई को संसद मार्च किया था। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच कई झड़पें हुईं थीं। ----------------------- स्पोर्ट्स की ये खबर पढ़ें… वैभव सूर्यवंशी ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा:फिफ्टी लगाने वाले यंगेस्ट प्लेयर बने, अर्धशतक मां को डेडिकेट किया भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हरा दिया। जिम्बाब्वे के हरारे ग्राउंड में खेले गए मैच में वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल में फिफ्टी लगाने वाले यंगेस्ट प्लेयर बन गए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। पूरी खबर पढ़ें…
Related News
जूनियर मेंस हॉकी एशियाड में भारत की 14-0 से जीत:इंडोनेशिया को हराया, प्रभदीप ने 5 और अनमोल ने 4 गोल किए
एशियाड में IOA अलग होटल की व्यवस्था नहीं करेगा:BCCI अपनी पसंद का होटल ले सकता है, लेकिन तब पूरी जिम्मेदारी बोर्ड की होगी
कृष्णमाचारी श्रीकांत ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की:बोले- मेरी पत्नी भी उसकी वजह से दलीप ट्रॉफी देख रही, सही मार्गदर्शन से सुपरस्टार बनेगा
SAI कोच पर जूनियर निशानेबाजों से यौन उत्पीड़न के आरोप:शूटिंग रेंज से हटाया गया, जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में टीम के साथ था
Comments
No approved comments yet.
