शतरंज खिलाड़ी जुडित पोलगर बन सकती हैं हंगरी की राष्ट्रपति:आनंद-कार्लसन को हराया, 26 साल नंबर-1 रहीं, यंगेस्ट ग्रैंडमास्टर का रिकॉर्ड तोड़ा
AdminJuly 20, 2026
पूर्व शतरंज स्टार जुडित पोलगर हंगरी की राष्ट्रपति बन सकती हैं। उन्हें हंगरी के प्रधानमंत्री पीटर मग्यार ने राष्ट्रपति पद के लिए इन्विटेशन भेजा है। पीएम पीटर ने फेसबुक पोस्ट पर लिखा की वह राष्ट्रपति पद जुडित को सौंपने का प्रस्ताव देंगे।’ 49 साल की जुडित दुनिया की सर्वश्रेष्ठ महिला चेस प्लेयर्स में शामिल रहीं। उन्होंने सिर्फ 15 साल 4 महीने की उम्र में ग्रैंडमास्टर बनकर यंगेस्ट प्लेयर का रिकॉर्ड बनाया था। इस साल उनकी जिंदगी पर बनी डॉक्यूमेंट्री ‘द क्वीन ऑफ चेस’ भी रिलीज हुई। जानिए जुडित पोलगर की जर्नी… महिला वर्ग की बजाय ओपन टूर्नामेंट्स खेले जुडित सिर्फ 6 साल की उम्र से ही चेस टूर्नामेंट्स खेलने लगी थी। वे करियर में महिला वर्ग खेलने की जगह ओपन टूर्नामेंट्स खेलीं। उन्होंने पुरुष खिलाड़ियों से भी मैच खेले। 2005 में वह विश्व रैंकिंग में आठवें स्थान तक पहुंचीं, जो किसी महिला खिलाड़ी की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। वे इकलौती शतरंज महिला खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 2700+ येलो रेटिंग का आंकड़ा पार किया। बॉबी फिशर का रिकॉर्ड तोड़ा, 11 वर्ल्ड चैंपियंस को हराया पोलगर ने 15 साल 4 महीने की उम्र में ग्रैंडमास्टर बनकर बॉबी फिशर का सबसे कम उम्र में ग्रैंडमास्टर बनने का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। उन्होंने गैरी कास्पारोव, विश्वनाथन आनंद, अनातोली कार्पोव, बोरिस स्पास्की और मैग्नस कार्लसन सहित 11 विश्व चैंपियनों को क्लासिकल या रैपिड मुकाबलों में हराया। 26 साल तक नंबर-1 महिला खिलाड़ी रहीं पोलगर लगातार 26 साल 28 दिनों तक महिला विश्व रैंकिंग में नंबर-1 रहीं। वे 1 फरवरी 1989 से लेकर 1 मार्च 2015 तक रैकिंग में लगातार पहला पोजिशन बरकरार रखा। उन्होंने पांच बार शतरंज ओलंपियाड का खिताब जीता। उन्हें हंगरी के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल 'ऑर्डर ऑफ सेंट स्टीफन' से भी सम्मानित किया गया। जुडित ने भारतीय खिलाड़ियों की तारीफ की थी मार्च 2026 में एक इंटरव्यू में जुडित पोलगर ने कहा था कि अगली 'जुडित पोलगर' भारत से आ सकती है। उन्होंने भारतीय जूनियर खिलाड़ियों और देश में तेजी से बढ़ रहे शतरंज के स्तर की भी तारीफ की थी। PM बोले- ऐसी राष्ट्रपति चाहिए जिस पर हर नागरिक गर्व करे पीटर मग्यार ने कहा कि हमारे देश को एकता, शांति और ऐसी राष्ट्रपति की जरूरत है जिसपर हर हंगेरियन गर्व कर सके। जुडित पोलगर की पहचान राजनीति से नहीं, बल्कि उनकी प्रतिभा, मेहनत और ईमानदारी से बनी है। मग्यार ने कहा अगर जुडित जिम्मेदारी स्वीकार करती हैं, तो यह उनके लिए सम्मान की बात होगी। ----------------------------------- स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें… स्पेन को फुटबॉल वर्ल्डकप जिताने वाले 7 हीरो:गोलकीपर सिमोन ने सिर्फ एक गोल खाया, रोड्री ने 803 पास दिए; टोरेस का फाइनल में गोल स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर फुटबॉल वर्ल्ड कप का दूसरा खिताब जीता। टीम की सबसे बड़ी ताकत उसका दमदार डिफेंस रहा। उसके खिलाफ पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक गोल हुआ। पूरी खबर पढ़ें…
Related News
जूनियर मेंस हॉकी एशियाड में भारत की 14-0 से जीत:इंडोनेशिया को हराया, प्रभदीप ने 5 और अनमोल ने 4 गोल किए
एशियाड में IOA अलग होटल की व्यवस्था नहीं करेगा:BCCI अपनी पसंद का होटल ले सकता है, लेकिन तब पूरी जिम्मेदारी बोर्ड की होगी
कृष्णमाचारी श्रीकांत ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की:बोले- मेरी पत्नी भी उसकी वजह से दलीप ट्रॉफी देख रही, सही मार्गदर्शन से सुपरस्टार बनेगा
SAI कोच पर जूनियर निशानेबाजों से यौन उत्पीड़न के आरोप:शूटिंग रेंज से हटाया गया, जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में टीम के साथ था
Comments
No approved comments yet.
