Mediapramukh.com
राज्य

विधानसभा में आज यूसीसी बिल पर चर्चा:विपक्ष के विधायक करेंगे विरोध; 14 विधेयकों पर सदन में होगी चर्चा

AdminJuly 20, 2026
विधानसभा में आज यूसीसी बिल पर चर्चा:विपक्ष के विधायक करेंगे विरोध; 14 विधेयकों पर सदन में होगी चर्चा
मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज मंगलवार को दूसरा दिन है। सदन में आज समान नागरिक संहिता विधेयक पर चर्चा की जाएगी। कांग्रेस के विधायक यूजीसी का विरोध कर रहे हैं। सत्र के पहले दिन सोमवार को जब इस बिल को पटल पर रखा गया था, तब कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने इसका विरोध किया था। मसूद ने कहा था कि विधानसभा की कार्यसूची में यह बिल शामिल नहीं था तो अचानक कैसे आ गया। हालांकि सरकार की ओर से यह कहा गया था कि कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सहमति के बाद अनुपूरक कार्यसूची जारी हुई और उसमें जिन विधेयकों पर सहमति मिली थी उन्हें पेश किया है। आज हंगामे के आसार समान नागरिक संहिता सहित करीब 14 विधेयकों पर सदन में चर्चा होनी है। कांग्रेस के विधायक यूसीसी का विरोध कर रहे हैं। वहीं बीजेपी इसके खुले समर्थन में हैं। नियम 138 (1) के तहत दो विधायक ध्यानाकर्षण के जरिए मुद्दे उठाएंगे बडे़ मुद्दे जो आज विधायक उठाएंगे पहला दिन: UCC विधेयक पेश, हंगामा मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन सोमवार को UCC (यूनिफॉर्म सिविल कोड) विधेयक-2026 के नाम रहा। सरकार ने सदन में विधेयक पेश किया तो कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इसे अनुपूरक कार्यसूची में 'चोरी-छिपे' जोड़ा गया है। भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि विरोध से UCC रुकने वाला नहीं है। इसके अलावा सदन में खाद-बीज की उपलब्धता, किसानों की परेशानी और उज्जैन जमीन खरीदी का मुद्दा भी गूंजा। वहीं विधानसभा के बाहर 27% ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन चलाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दिनभर हंगामे और तीखी बहस के बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई। पूरी खबर यहां पढ़ें...

Related News

Comments

No approved comments yet.