Mediapramukh.com
देश

‘लड़की छोटे कपड़े पहनती है’ वाले बयान पर विवाद:खाप मेंबर बोला-पिता के पीछे दोनों तरफ पैर करके बैठती हैं; इन्फ्लुएंसर बोलीं-हरियाणा को अफगानिस्तान बना रहे

AdminAugust 10, 2026
‘लड़की छोटे कपड़े पहनती है’ वाले बयान पर विवाद:खाप मेंबर बोला-पिता के पीछे दोनों तरफ पैर करके बैठती हैं; इन्फ्लुएंसर बोलीं-हरियाणा को अफगानिस्तान बना रहे
छोटे कपड़े लड़की पहनती है और पिता के पीछे बाइक पर दोनों तरफ टांग करके बैठती है। पिता यह नहीं कह पाता कि बेटी, तू ऐसे कैसे बैठी है। हमारे DJ बजेगा ही नहीं, न हम लड़की को फोन दिलाएंगे। इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें कहीं थीं। पंचायत में तय हुआ था कि एक ही गांव के युवक-युवती अगर लव मैरिज करते हैं तो उनकी गांव में एंट्री बैन रहेगी। सोशल मीडिया पर लोग लड़कियों को लेकर ऐसी सोच पर सवाल उठा रहे हैं। इन्फ्लुएंसर अंजलि ने कहा- ऐसे लोग हरियाणा को मिनी अफगानिस्तान बनाना चाहते हैं, क्योंकि ये लोग नहीं चाहते कि लड़कियों के पास फोन हो या वे डांस करें। वीरेंद्र ढुल जींद के जाट स्कूल में पढ़ाते हैं। विवाद बढ़ने पर दैनिक भास्कर ने वीरेंद्र ढुल से बात की। उन्होंने कहा, “मैंने पंचायत में व्यक्तिगत तौर पर अपनी राय रखी थी। यह सबका हक है।” पहले जानिए सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा… ‘लड़कियों को दबाने के बजाय उनकी सेफ्टी और एजुकेशन पर बात करें’ हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया ने वीडियो जारी कर कहा, “लड़कियों के साथ ही ऐसा क्यों हो रहा है? लड़कों के साथ क्यों नहीं हो रहा? पहले लड़कियों को कोख में मार देते थे, आज इन्हें जीते-जी मार दो। लड़कियों को सिखाने के बजाय हम इन्हें दबा रहे हैं। इतनी बड़ी पंचायत जुड़ी थी, तो इन्हें रेप के खिलाफ कानून बनाने को लेकर बात करनी चाहिए थी। एजुकेशन और उनकी सेफ्टी पर बात करनी चाहिए थी। लड़कियों को मेंटली टॉर्चर नहीं करना चाहिए। लड़कियां आज IAS से लेकर IPS बन रही हैं। इनके साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए।” 'लड़कियों को कम प्यार किया जाता है' फनी वीडियो बनाने वाले आदी अंतिल ने कहा, “पूरे संसार में सबसे कम लड़कियां हरियाणा में हैं, क्योंकि यहां लड़कियों को कम प्यार किया जाता है। सभी को लड़के पसंद हैं। अभी खाप पंचायतों में लड़कियों को लेकर बातें हो रही हैं कि इनसे फोन छीनो, इन्हें बाइक पर बैठना नहीं आता। क्या पता उस पिता ने उस लड़की को अपना बेटा समझकर पाला हो। कई पिता अपनी बेटी को बेटा कहते हैं। अगर किसी पिता को गलत लगेगा तो वह खुद कह लेगा। ऐसी पंचायतों में अपनी बात दूसरों पर थोपना गलत है।" ‘लड़कियों को दबाकर रखना चाहते हैं’ ओमप्रकाश हरियाणा नाम के इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर ने वीडियो बनाकर कहा, “भाई, ये क्या चल रहा है हरियाणा में? लड़कियों के बारे में ये बातें बोलने वाला यह आदमी कौन है? हमें इसकी सोच से कुछ लेना-देना नहीं है। ये चाहता है कि जैसे पहले महिलाएं दबकर रहती थीं, वैसे ही रहें। इससे क्या देश की इकोनॉमी बढ़ जाएगी? मैं ऑस्ट्रेलिया में रहता हूं। यहां महिलाएं हर काम करती हैं। यहां की इकोनॉमी इंडिया से काफी ज्यादा है।” ‘लड़कियों का फोन भी बंद करवा दोगे क्या?’ गीता ढांडा नाम की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने वीडियो जारी कर कहा, “औरतों को कितना दबाया जा रहा है। हर चीज औरत के लिए है। जब औरत बोलने लगती है तो आदमियों को काफी बुरा लगता है। ये लोग चाहते हैं कि जैसे पुराने समय में औरतें रहती थीं, वे अभी भी वैसे ही रहें। ये कहते हैं कि लड़कियों को फोन न दिया जाए, ऐसा क्यों? आजकल हर स्कूल में होमवर्क भी फोन पर आता है। इसका मतलब तो लड़कियों का फोन भी बंद करवा दोगे।” इन्फ्लुएंसर गीता ढांडा के वीडियो पर ये कमेंट्स आए… अब जानिए पंचायत में क्या फैसला हुए…. नशे की सूचना देने पर 5 हजार का इनाम नौगामा खाप के प्रधान जयवीर सिंह लोहान ने बताया कि रामराय में हुई पंचायत में फैसला लिया गया कि एक ही गांव में प्रेम शादी करने वाले जोड़ों को गांव में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। नशे की सूचना देने वाले व्यक्ति को 5 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। वहीं, अश्लील गाने बजाने पर जुर्माना लगाया जाएग। 21 गांवों से एक-एक सदस्य की कमेटी नौगामा खाप के फैसलों को लागू कराने के लिए 21 सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। इसमें सभी 21 गांवों से एक-एक सदस्य शामिल होगा। इसके अलावा, प्रत्येक गांव में अलग कमेटी बनाई जाएगी। गांव की कमेटी स्थानीय स्तर पर नियमों के उल्लंघन के मामलों में जुर्माना तय करेगी, जबकि 21 सदस्यीय कमेटी फैसलों को लागू कराने और उनकी निगरानी का काम करेगी। पंचायत के अनुसार, सभी अधिकार 21 सदस्यीय कमेटी के पास रहेंगे। एक्सपर्ट से जानिए क्या कहता है हमारा कानून... ------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें…. हरियाणा में खाप पंचायतों से दूर होगा 'हुक्का':सर्वखाप प्रधान बोले- नियम तोड़ने पर सामाजिक कार्रवाई; सिंगर अजय हुड्डा बोले- मैं भी दूध का धुला नहीं हरियाणा में खाप पंचायतों से अब हुक्का दूर किया जाएगा। सर्वखाप पंचायतों में खाप प्रतिनिधि भी हुक्का दूर करने का प्रयास करेंगे। रोहतक के महम चौबीसी चबूतरे पर शनिवार को उत्तर भारत की खाप पंचायत हुई। पंचायत में ‘नशा दूर करने’ और ‘अश्लील कंटेंट खत्म करने’ का आह्वान किया गया। (पूरी खबर पढ़ें)

Related News

Comments

No approved comments yet.