Mediapramukh.com
देश

मोदी से मिले शरद पवार, बेटी सुप्रिया भी साथ थीं:NDA में शामिल होने के कयास, एक दिन पहले CJP चीफ दीपके से मिले थे

AdminJuly 22, 2026
मोदी से मिले शरद पवार, बेटी सुप्रिया भी साथ थीं:NDA में शामिल होने के कयास, एक दिन पहले CJP चीफ दीपके से मिले थे
शरद पवार ने बुधवार सुबह PM नरेंद्र मोदी से संसद भवन में मुलाकात की। इस मौके पर बेटी सुप्रिया सुले भी उनके साथ रहीं। पीएम ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। शरद पवार ने मोदी को एक पत्र भी सौंपा। यह बैठक करीब 20 मिनट चली। हालांकि, दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई? अभी इसका ब्योरा सामने नहीं आया है। पिछले कई दिनों एनसीपी शरद पवार के एनडीए में शामिल होने के कयास चल रहे हैं। इस मुलाकात को उससे जोड़कर भी देखा जा रहा है। एक दिन पहले शरद पवार जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पहुंचे थे। उन्होंने अभिजीत दिपके से मुलाकात की थी। मुलाकात की 4 तस्वीरें… परिसीमन बिल पर समर्थन देने के संकेत शरद पवार की मोदी से मुलाकात ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। परिसीमन बिल पर बीजेपी को एनसीपी (SP) के 8 सांसदों का समर्थन चाहिए। इस मुलाकात को उससे जोड़कर भी देखा जा रहा है। सुप्रिया सुले ने कुल सीटों में 50 फीसदी बढ़ोतरी की लिखित गारंटी मिलने पर इस बिल को सशर्त समर्थन देने के संकेत दिए हैं। हालांकि सुप्रिया सुले ने एनडीए में शामिल होने या किसी भी तरह के विलय के प्रस्तावों को खारिज किया है। ऐसे में शरद पवार के अगले कदम पर सस्पेंस है। मोदी-पवार के निजी रिश्ते मजबूत मोदी और पवार के बीच रिश्ते निजी तौर पर बेहद सौहार्दपूर्ण और आदरपूर्ण हैं। हालांकि चुनावी राजनीति के मंच पर दोनों एक-दूसरे पर तीखे हमले करने से नहीं चूकते। मोदी ने चुनाव में पवार पर कड़े हमले किए साल 2014 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के दौरान मोदी ने शरद पवार की NCP को 'नेचुरली करप्ट पार्टी' करार दिया था और जनता से 'चाचा-भतीजा' (शरद पवार और अजीत पवार) की जोड़ी को उखाड़ फेंकने की अपील की थी। 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान पीएम मोदी ने शरद पवार का नाम लिए बिना उन पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें 'भटकती आत्मा' कहा था, जो राजनीतिक स्थिरता को नुकसान पहुंचाती है। शरद पवार भी मोदी सरकार की नीतियों की लगातार आलोचना करते आए हैं। उन्होंने मोदी की तुलना रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से करते हुए देश में डर का माहौल बनाने का आरोप लगाया था। इसके अलावा उन्होंने पीएम मोदी की तुलना पूर्व जवाहरलाल नेहरू से करने पर भी आपत्ति जताई थी। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें: शरद पवार के NDA में जाने की अटकलें:पार्टी ने कहा- विपक्ष को कमजोर करने की साजिश; एक दिन पहले पवार-शिंदे की मुलाकात हुई थी मुंबई शरद पवार की पार्टी NCP के NDA में शामिल होने या कांग्रेस में विलय की अटकलें हैं। हालांकि, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत शिंदे ने इन सभी चर्चाओं को अफवाह बताया है। सूत्रों के मुताबिक, शरद की पार्टी के नेता NDA में शामिल के फेवर में नहीं हैं। कुछ नेताओं ने इस पर असहमति जताई है। पोता रोहित पवार इस फैसले के खिलाफ हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Related News

Comments

No approved comments yet.