राज्य
भोपाल में मासूम को स्कॉर्पियों से कुचलने का VIDEO:टीचर दंपती की बेटी को 20 फीट तक घसीटा; लिवर में इंटरनल ब्लीडिंग से मौत
Admin/July 19, 2026/3 min read/3 views
भोपाल के बैरसिया में 3 साल की बच्ची की स्कॉर्पियो से कुचलकर मौत हो गई। हादसा सीसीटीवी में कैद हुआ है। वीडियो में बच्ची वाहन के नीचे फंसकर करीब 20 फीट तक घिसटती दिखाई दे रही है। इसके बाद स्कॉर्पियो का पिछला पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। हादसे में लिवर में इंटरनल ब्लीडिंग समेत गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। बैरसिया थाना पुलिस के मुताबिक, हादसा रविवार दोपहर ललरिया गांव में हुआ। मृत बच्ची की पहचान जूना खान (3) के रूप में हुई है। उसके पिता सोहेल खान सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं, जबकि मां भी सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। रविवार को छुट्टी होने के कारण सोहेल पत्नी, बेटे और बेटी जूना के साथ अपनी ससुराल आए थे। दोपहर करीब 2.30 बजे जूना के नाना उसे और परिवार की दो अन्य बच्चियों को चॉकलेट और बिस्किट दिलाने पास की दुकान पर ले गए थे। हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखिए… दुकान से निकलकर सड़क पर पहुंची, तभी हुआ हादसा पुलिस के अनुसार, नाना दुकानदार से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान जूना दुकान से निकलकर सड़क पर पहुंच गई और संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिर गई। पास में एक युवक खड़ा था और कुछ दूरी पर उसकी स्कॉर्पियो खड़ी थी। करीब 10 सेकेंड बाद चालक ने स्कॉर्पियो स्टार्ट कर आगे बढ़ा दी। उसे सड़क पर गिरी बच्ची दिखाई नहीं दी। स्कॉर्पियो का अगला पहिया बच्ची के ऊपर चढ़ गया। वह वाहन के नीचे फंस गई और करीब 20 फीट तक घिसटती चली गई। इसके बाद पिछला पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। हादसे के बाद मची चीख-पुकार हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर बैरसिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों को समझाइश दी जा रही है। डॉक्टरों ने बताईं गंभीर चोटें डॉक्टरों के मुताबिक, हादसे में बच्ची के लिवर में इंटरनल ब्लीडिंग हुई। सिर में गंभीर चोट आई। हाथ और पैर में फ्रैक्चर था। शरीर के कई हिस्सों और अंदरूनी अंगों में भी गंभीर चोटें आई थीं। गांव का ही युवक चला रहा था स्कॉर्पियो पुलिस के मुताबिक, स्कॉर्पियो चालक की पहचान ललरिया गांव निवासी जाकिर पिता कल्लू के रूप में हुई है। उसके खिलाफ मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। ………………………… यह खबर भी पढ़ें गुना में कार से परिवार को कुचला, पति-पत्नी और बेटे की मौत मध्य प्रदेश के गुना में नेशनल हाईवे-46 पर तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार पति, पत्नी और उनके बेटे सड़क पर गिर गए। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा भदौरा में हुआ है। पढ़ें पूरी खबर…
About Admin
Media Pramukh
Related News
राज्यसभा चुनाव को लेकर मीनाक्षी नटराजन हाईकोर्ट पहुंचीं:जबलपुर में बोलीं-चुनाव आयोग के अधिकारी कॉम्प्रोमाइज्ड; तन्खा बोले-दिल्ली घटना के बाद मैं सांसद रहना पसंद नहीं करुंगा
सरकारी अधिकारी बनने के बाद पत्नी ने पति को छोड़ा:महिला आयोग में पहुंच रहे केस; पति बोला- पत्नी का लड़की से संबंध, मुझे जान का खतरा
छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का सांकेतिक ड्रामा
भोपाल में दौड़ेंगी ई-बसें,दिव्यांगों के चढ़ने-उतरने के लिए हाईड्रोलिक डोर; सुरक्षा के लिए 6 ककतव कैमरे
Comments
No approved comments yet.