भोपाल के जगदीशपुर में कल कैबिनेट मीटिंग:कमिश्नर ने पहुंचकर देखी व्यवस्थाएं; रूट प्लान पर चर्चा की
भोपाल के जगदीशपुर (इस्लाम नगर) में रविवार को कैबिनेट की मीटिंग होगी। इसे लेकर शनिवार को दिनभर तैयारियां होती रही। भोपाल कमिश्नर कर्मवीर शर्मा ने निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मंत्रियों के आने वाले रूट पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री और सभी मंत्री सड़क से होते हुए ही जगदीशपुर पहुंचेंगे। इसलिए पुलिस के जरिए रूट पर आने वाली बाधाओं को दूर किया गया। कमिश्नर के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, डीआईजी राजेश सिंह चंदेल, एसपी (देहात) पंकज पांडे भी मौजूद थे।
कमिश्नर बोले-बिना गलती के हो व्यवस्थाएं निरीक्षण के दौरान कमिश्नर शर्मा ने कहा कि बैठक के महत्व को देखते हुए सभी तैयारियां पूरी तरह चाक-चौबंद और त्रुटिहीन होनी चाहिए। उन्होंने वहां बैठक व्यवस्था, सुरक्षा मानकों, सौंदर्यीकरण तथा ई-कैबिनेट के लिए आवश्यक आधुनिक तकनीकी प्रबंधों को देखा।
जगदीशपुर में आठवीं डेस्टिनेशन कैबिनेट जगदीशपुर में डॉ. मोहन सरकार की आठवीं डेस्टिनेशन कैबिनेट मीटिंग हो रही है। इससे पहले जबलपुर के शक्ति भवन, दमोह के सिंग्रामपुर में वीरांगना रानी दुर्गावती के सम्मान में मंत्रि परिषद की बैठक आयोजित की गई थी। लोकमाता अहिल्याबाई की नगरी महेश्वर, लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के 300 वें जयंती वर्ष पर इंदौर के राजवाड़ा में, पचमढ़ी के राजभवन में राजा भभूत सिंह के शौर्य को समर्पित मंत्रि परिषद की बैठक हो चुकी है।
खजुराहो के महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर और बड़वानी जिले के जनजातीय बहुल क्षेत्र भीलट बाबा देवस्थल नागलवाड़ी में भी बैठक हुई थी।
Related News
शिवपुरी में छात्राओं के सामने साइकिल स्टंट:वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने युवक को पकड़ा, भेजा जेल
ग्वालियर में 500 बच्चों को पढ़ा रहे रिटायर्ड बैंक मैनेजर:पत्नी के निधन के बाद गरीब बच्चों को पढ़ाना ही बना लिया जिंदगी का उद्देश्य
ट्रक ने सास-बहू समेत 3 महिलाओं को कुचला, मौत:मुरैना में कृष्ण जन्मोत्सव देखकर लौट रहीं थीं, बेकाबू ट्रक दुकानों में घुसा; ड्राइवर पकड़ा गया
राजगढ़ के बिट्टू की जिद ने दिल जीता:तैरना नहीं आता, फिर भी नदी साफ की; CM ने कहा- हमारा छोटा बिट्टू
Comments
No approved comments yet.
