भोपाल के अरेरा हिल्स TI सुनील शर्मा निलंबित:युवक ने पत्नी से अनैतिक संबंधों की पुलिस कमिश्नर से की थी शिकायत, आरक्षक पर भी गिरी गाज
AdminJuly 22, 2026
भोपाल पुलिस कमिश्नर ने अरेरा हिल्स थाना प्रभारी सुनील शर्मा और आरक्षक नंदकिशोर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बुधवार को कार्रवाई एक युवक की शिकायत पर की गई थी। उसने उसने थाना प्रभारी पर अपनी पत्नी से अनैतिक संबंध रखने और पद का दुरुपयोग करने के गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायत में आरक्षक की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए थे। शिकायतकर्ता ने पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत के साथ कथित साक्ष्य भी सौंपे थे। प्रारंभिक परीक्षण में शिकायत को गंभीर मानते हुए दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई। आरोप है कि आरक्षक नंदकिशोर को थाना प्रभारी की गतिविधियों की पूरी जानकारी थी और उसने भी महिला पर दबाव बनाने में भूमिका निभाई। विभागीय जांच के भी दिए आदेश
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सुनील शर्मा के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। जांच में आरोपों की सत्यता, पुलिस आचरण नियमों के उल्लंघन और पद के दुरुपयोग जैसे पहलुओं की पड़ताल की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। प्रारंभिक जांच में भूमिका संदिग्ध
डीपी विकास सेहवाल के मुताबिक महिला के पति की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है। प्रारंभिक तौर पर थाना प्रभारी और आरक्षक की भूमिका संदिग्ध पाई गई। जिसके आधार पर दोनों को निलंबित किया गया है।
Related News
MP से 400 साल पुरानी तोप चोरी, राजस्थान में तलाशी:पुलिस ने जेसीबी से खुदाई कराई; नरवर किले में रखी थी, 5 करोड़ है कीमत
8 राज्यों में तलाशी के बाद सूरत से पति-पत्नी गिरफ्तार:पन्ना में बच्चों के नाम जमीन नहीं करने पर दूसरे पति की पीट-पीटकर हत्या की
भाजपा विधायक संजय पाठक को हाईकोर्ट से राहत, माफी स्वीकार:जस्टिस विशाल मिश्रा को कॉल-मैसेज मामले में भविष्य के लिए दी सख्त चेतावनी
सरकारी प्रेस में घोटाले का खुलासा…अफसरों ने बदलीं पर्चियां:29.7 टन रद्दी को रिकॉर्ड में बताया 6.82 टन, ट्रक की जगह तक बदल दी
Comments
No approved comments yet.
