देश
भास्कर अपडेट्स:महाराष्ट्र के वर्धा में ट्रक-कार की टक्कर, 5 की मौत, 1 घायल
Admin/July 20, 2026/2 min read/3 views
महाराष्ट्र के वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार चालक समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रक चालक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ट्रक का क्लीनर गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहत एवं बचाव अभियान चलाकर यातायात सामान्य कराया। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। आज की अन्य बड़ी खबरें… महाराष्ट्र के पुणे में बिल्डिंग में आग लगी, एक घायल महाराष्ट्र के पुणे में सोमवार सुबह एक बिल्डिंग में आग लग गई। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि दो इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर जल गईं। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि सुबह 7:18 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद टीम तुरंत मौके पर पहुंची। इमारत में कुछ लोग फंसे हुए थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी की मौत नहीं हुई है। कर्नाटक में स्कूल-अस्पतालों की कैंटीन में जंक फूड पर रोक लगेगी कर्नाटक में सरकारी स्कूलों और अस्पतालों की कैंटीन में जंक फूड की बिक्री पर रोक लगेगी। स्वास्थ्य मंत्री यूटी खादर ने कहा कि बच्चों में किडनी रोग, कैंसर जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं। राज्य में 10वीं तक के स्कूलों के आसपास भी इसकी बिक्री पर पाबंदी पर विचार कर रहे हैं। एअर इंडिया को 18 माह में 50-60 नए विमान मिलेंगे: निपुण अग्रवाल
एअर इंडिया के कॉमर्शियल प्रमुख निपुण अग्रवाल ने कहा कि ग्रुप को अगले 18 महीनों में 50-60 नए विमान मिलेंगे। अभी एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस के पास 290 से अधिक विमान हैं, करीब 600 विमानों का ऑर्डर है। अगले 7-8 साल हर साल 50-60 विमान जुड़ेंगे।
About Admin
Media Pramukh
Related News
मानसून सत्र का दूसरा दिन, NDA संसदीय दल की बैठक:विपक्ष पेपर लीक पर चर्चा की मांग पर अड़ा; कल 6 बार कार्यवाही रोकनी पड़ी
किसानों का दिल्ली कूच, हरियाणा में बॉर्डर सील:ट्रेड डील का विरोध, किसान नेता, CJP समर्थक हाउस अरेस्ट; कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर 4 किमी लंबा जाम
पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच, शंभू-खनौरी बॉर्डर सील:अमेरिका से ट्रेड डील का विरोध; हरियाणा पुलिस ने रूट डायवर्ट किया
खबर हटके- गांव जहां सांपों से खेलते हैं बच्चे:इंसानों के बैठने वाला फ्रिज; हॉस्पिटल में बदले गए बच्चे, 38 साल बाद परिवार से मिले
Comments
No approved comments yet.