भारत ने इस साल सबसे ज्यादा 200+ स्कोर बनाए:जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरी सबसे बड़ी जीत; सूर्यवंशी लगातार 4 बाउंड्री लगाकर आउट हुए
AdminJuly 26, 2026
भारत ने दूसरे टी-20 में जिम्बाब्वे को 90 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। हरारे में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 219 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 17.5 ओवर में 129 रन पर सिमट गई। भारत ने इस साल नौवीं बार टी-20 में 200 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया। टीम ने इसके साथ ही एक साल में सबसे ज्यादा 200+ स्कोर बनाने के अपने ही रिकॉर्ड (2024) की बराबरी कर ली। वहीं, जिम्बाब्वे के खिलाफ यह भारत की रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत रही। IND Vs ZIM मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. भारत ने 2026 में 9वीं बार बनाया 200+ स्कोर टीम इंडिया ने इस साल नौवीं बार टी-20 में 200 या उससे ज्यादा रन बनाए। इससे पहले 2024 में भी भारत ने एक कैलेंडर ईयर में 9 बार 200+ स्कोर बनाया था। दोनों संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा हैं। 2. जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरी सबसे बड़ी जीत भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से हराया। यह टी-20 इंटरनेशनल में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की दूसरी सबसे बड़ी जीत है। सबसे बड़ी जीत 2024 में हरारे में मिली थी, जब भारत ने 100 रन से मुकाबला जीता था। 3. बेनेट ने पूरे किए 2 हजार टी-20 रन जिम्बाब्वे के ओपनर ब्रायन बेनेट ने टी-20 क्रिकेट में अपने 2,000 रन पूरे किए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले जिम्बाब्वे के तीसरे बल्लेबाज बने। सिकंदर रजा 3,144 रन के साथ इस सूची में पहले स्थान पर हैं। यहां से टॉप मोमेंट्स… 1. यश ठाकुर को मिली इंटरनेशनल डेब्यू कैप तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया। उन्हें पूर्व भारतीय स्पिनर मुरली कार्तिक ने कैप सौंपी। साथी खिलाड़ियों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। 2. सूर्यवंशी ने लगातार 4 बाउंड्री लगाईं वैभव सूर्यवंशी ने तीसरे ओवर में रिचर्ड नगारवा पर चौका, छक्का और लगातार दो चौके जड़ दिए। लगातार चार बाउंड्री लगाने के बाद उन्होंने एक और बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन मिड-ऑन पर ब्लेसिंग मुजरबानी ने उनका कैच पकड़ लिया। सूर्यवंशी ने 9 गेंदों में 20 रन बनाए। 3. बर्ल ने शानदार फील्डिंग से बचाया छक्का भारत की पारी की आखिरी गेंद पर रयान बर्ल ने बाउंड्री लाइन पर शानदार एथलेटिक फील्डिंग की। उन्होंने संतुलन बिगड़ने से पहले गेंद को मैदान के अंदर उछाल दिया, जिससे शिवम दुबे को सिर्फ दो रन मिले और छक्का बच गया। उन्होंने करन की ओर फेंका। करन गेंद से दूर रह गए और शिवम दुबे को 2 रन मिल गया। फिर भी बर्ल ने टीम के लिए छक्का बचाया। 4. कैच की कोशिश में तिलक चोटिल हुए जिम्बाब्वे की पारी के दूसरे ओवर में ब्रायन बेनेट का तेज शॉट तिलक वर्मा के पेट पर जा लगा। कैच छूट गया और तिलक कुछ देर दर्द से मैदान पर लेट गए। बाद में फिजियो ने मैदान पर आकर उनका उपचार किया। 5. यश ठाकुर ने लिया पहला इंटरनेशनल विकेट यश ठाकुर ने ब्रायन बेनेट को आउट कर इंटरनेशनल क्रिकेट का पहला विकेट हासिल किया। बेनेट 19 गेंदों में 32 रन बनाकर रिवर्स स्कूप खेलने के प्रयास में विकेटकीपर ईशान किशन को कैच दे बैठे। यश ने अपने डेब्यू मैच में 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट लिए।
Related News
जूनियर मेंस हॉकी एशियाड में भारत की 14-0 से जीत:इंडोनेशिया को हराया, प्रभदीप ने 5 और अनमोल ने 4 गोल किए
एशियाड में IOA अलग होटल की व्यवस्था नहीं करेगा:BCCI अपनी पसंद का होटल ले सकता है, लेकिन तब पूरी जिम्मेदारी बोर्ड की होगी
कृष्णमाचारी श्रीकांत ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की:बोले- मेरी पत्नी भी उसकी वजह से दलीप ट्रॉफी देख रही, सही मार्गदर्शन से सुपरस्टार बनेगा
SAI कोच पर जूनियर निशानेबाजों से यौन उत्पीड़न के आरोप:शूटिंग रेंज से हटाया गया, जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में टीम के साथ था
Comments
No approved comments yet.
