भारत को जीत के लिए 52 रन और चाहिए, स्कोर-155/3:श्रीलंका-XI की दूसरी पारी 200/6 पर डिक्लेयर, 207 रन का टारगेट दिया
AdminAugust 9, 2026
भारत के कप्तान शुभमन गिल उंगली की चोट के तीन दिन के बाद पहली बार बल्लेबाजी करने उतरे। वे 44 रन बनाकर केशरा नुवंथा की गेंद पर कैच आउट हुए। कोलंबो में खेले जा रहे भारत और श्रीलंका क्रिकेट XI वॉर्मअप मैच का आज तीसरा दिन है। भारत को 207 रन का टारगेट मिला है। टीम को जीत के लिए और 52 रन बनाने हैं। भारत ने दिन का खेल शुरु होने से पहले ही पहली पारी 357/6 के स्कोर पर घोषित की। इसके जवाब में श्रीलंका क्रिकेट XI ने अपनी दूसरी पारी 200/6 के स्कोर पर घोषित की। श्रीलंका-XI ने पहली पारी में 363/8 का स्कोर बनाया था। दूसरी पारी में जायसवाल 61 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। ऋषभ पंत 28 और ध्रुव जुरेल 17 रन बनाकर आउट हुए। रवींद्र जडेजा और मानव सुथार क्रीज पर हैं। नेट्स में बल्लेबाजी करते दिखे गिल वॉर्मअप मैच शुरू होने से एक दिन पहले गुरुवार को ट्रेनिंग के दौरान गिल की उंगली में चोट लगी थी। इसके बाद वे मैच के पहले दो दिन मैदान पर नहीं उतरे थे। BCCI ने अपने बयान में कहा था, गुरुवार को भारत के प्रैक्टिस सेशन के दौरान कप्तान शुभमन गिल की दाहिनी हाथ की उंगली में चोट लगी। एहतियात के तौर पर वे श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ अभ्यास मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरेंगे। KL राहुल ने संभाली कप्तानी गिल की गैरमौजूदगी में KL राहुल ने कप्तान की भूमिका निभाई। गिल भारत की पहली पारी में बल्लेबाजी करने नहीं उतरे।भारत की ओर से बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने नाबाद 142 रन की पारी खेली। जडेजा और बरार ने 2-2 विकेट लिए श्रीलंका-XI ने दूसरी पारी में 45 ओवर में 6 विकेट पर 200 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। निशान फर्नांडो ने 63 रन बनाए, जबकि निपुन धनंजया ने 46 और अंजला बंडारा ने 35 रन का योगदान दिया। रमेश मेंडिस 16 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा और गुरनूर बरार ने 2-2 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को एक-एक विकेट मिला। पडिक्कल ने नाबाद 142 रन बनाए भारत ने पहली पारी में 90 ओवर में 6 विकेट पर 357 रन बनाकर पारी घोषित की। देवदत्त पडिक्कल ने 142 रन की नाबाद पारी खेली। रवींद्र जडेजा ने 63, केएल राहुल ने 40, मानव सुथार ने 41 और गुनूर बरार ने नाबाद 36 रन बनाए। श्रीलंका-XI की ओर से रमेश मेंडिस और असंका मनोज ने 2-2 विकेट लिए, जबकि विश्वा फर्नांडो और केशारा नुवान्था को एक-एक सफलता मिली। बुमराह और सुंदर पहले ही बाहर अगले सप्ताह गॉल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अभियान फिर शुरू होने से पहले भारत को कई चोटों का सामना करना पड़ा है। जसप्रीत बुमराह और वॉशिंगटन सुंदर चोटों के कारण बाहर हो चुके हैं। ------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का निधन अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का 68 साल की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। पिछले कुछ महीनों से उनका इलाज चल रहा था। मेसी के बचपन के क्लब न्यूवेल्स ओल्ड बॉयज ने शनिवार को उनके निधन की पुष्टि की। क्लब ने शोक जताते हुए उन्हें मेसी के करियर की सबसे मजबूत ताकत बताया। पूरी खबर…
Related News
जूनियर मेंस हॉकी एशियाड में भारत की 14-0 से जीत:इंडोनेशिया को हराया, प्रभदीप ने 5 और अनमोल ने 4 गोल किए
एशियाड में IOA अलग होटल की व्यवस्था नहीं करेगा:BCCI अपनी पसंद का होटल ले सकता है, लेकिन तब पूरी जिम्मेदारी बोर्ड की होगी
कृष्णमाचारी श्रीकांत ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की:बोले- मेरी पत्नी भी उसकी वजह से दलीप ट्रॉफी देख रही, सही मार्गदर्शन से सुपरस्टार बनेगा
SAI कोच पर जूनियर निशानेबाजों से यौन उत्पीड़न के आरोप:शूटिंग रेंज से हटाया गया, जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में टीम के साथ था
Comments
No approved comments yet.
