बीजेपी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन:पुलिस ने पीसीसी कार्यालय जाने से रोका; खंडेलवाल बोले- चेतावनी देने आए थे
भोपाल में बुधवार को बीजेपी विधायक और कार्यकर्ताओं ने भोपाल के रेड क्रॉस चौराहे पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन दिल्ली में पीएम आवास पर राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में था। एक युवक प्रदर्शन में जोकर की ड्रेस में पहुंचा। उसने अपनी टी-शर्ट पर एक पोस्टर लगा रखा था। जिस पर "देश का अपमान, मेरा काम – राहुल गांधी" लिखा था।
भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के सामने प्रदर्शन करने पहुंचे थे।
10 मिनट में प्रदर्शन खत्म, खंडेलवाल बोले- चेतावनी देने आए थे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता रेडक्रॉस चौराहे पर पहुंचे। यहां से विधायक भगवानदास सबनानी, विधायक रामेश्वर शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि दुबे और अन्य कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़े, लेकिन पुलिस ने रेडक्रॉस अस्पताल के सामने लिंक रोड पर बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक लिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और हाथों में लिए पोस्टर व तख्तियां पुलिस की तरफ फेंक दीं।
करीब 10 मिनट तक विरोध प्रदर्शन करने के बाद कार्यकर्ता वापस लौट गए। हेमंत खंडेलवाल ने कहा, “अभी तो हम चेतावनी देने आए थे। अगर कांग्रेस नहीं सुधरी, तो आगे और उग्र प्रदर्शन करेंगे।”
Related News
8 राज्यों में तलाशी के बाद सूरत से पति-पत्नी गिरफ्तार:पन्ना में बच्चों के नाम जमीन नहीं करने पर दूसरे पति की पीट-पीटकर हत्या की
भाजपा विधायक संजय पाठक को हाईकोर्ट से राहत, माफी स्वीकार:जस्टिस विशाल मिश्रा को कॉल-मैसेज मामले में भविष्य के लिए दी सख्त चेतावनी
सरकारी प्रेस में घोटाले का खुलासा…अफसरों ने बदलीं पर्चियां:29.7 टन रद्दी को रिकॉर्ड में बताया 6.82 टन, ट्रक की जगह तक बदल दी
काली पट्टी बांधकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक
काली पट्टी बांधकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक:शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा; सदन में हंगामे के बीच 5 विधायक पारित
Comments
No approved comments yet.
