Mediapramukh.com
राज्य

बाघ ने 300 मीटर घसीटा, महिला की खोपड़ी खा गया:सिर को नोच रहा था, ग्रामीणों को देखकर भागा; लहूलुहान तड़पती महिला का VIDEO

AdminAugust 2, 2026
बाघ ने 300 मीटर घसीटा, महिला की खोपड़ी खा गया:सिर को नोच रहा था, ग्रामीणों को देखकर भागा; लहूलुहान तड़पती महिला का VIDEO
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में बाघ ने महिला पर हमला कर दिया। रविवार तड़के घर में सो रही महिला को बाघ जबड़े में दबोचकर करीब 300 मीटर तक घसीट ले गया। बाघ ने उसकी खोपड़ी खा ली। गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो गई। लहूलुहान हालात में तड़पने का वीडियो भी सामने आया है। मृतक की पहचान पर्रापुर बैगाटोला निवासी सुगनी बाई के रूप में हुई है। उनके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। बाघ ने नाखूनों से भी हमला किया था। घटना कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के खापा परिक्षेत्र अंतर्गत कुमादेही पंचायत के पर्रापुर बैगाटोला की है। ये तस्वीरें देखिए… रात डेढ़ बजे झोपड़ी में सो रही थीं महिला परिजन के मुताबिक, महिला रविवार तड़के करीब डेढ़ बजे बिना दरवाजे वाली झोपड़ी में सो रही थीं। इसी दौरान जंगल से गांव पहुंचे बाघ ने उन पर हमला कर दिया। बाघ ने उनके सिर को जबड़े में दबोच लिया और उन्हें घसीटते हुए गांव के बाहर ले जाने लगा। ग्रामीणों के शोर पर महिला को छोड़कर भागा बाघ महिला की चीख सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने शोर मचाया और टॉर्च की रोशनी की। इससे बाघ घबरा गया और महिला को घर के पास खेत में छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। परिजन और ग्रामीण महिला को बैहर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। सिर पर गंभीर चोट, अस्पताल में हुई मौत बैहर अस्पताल के बीएमओ डॉ. अनंत लिल्हारे ने बताया कि बाघ के हमले में महिला के सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। महिला की खोपड़ी बाघ खा गया था। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पर्रापुर बैगाटोला गांव कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के जंगल से सटा हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों में क्षेत्र में बाघ और तेंदुए कई बार घरों के आसपास देखे गए थे। इसकी शिकायत वन विभाग से भी की गई थी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई। बिना दरवाजे की झोपड़ी में रह रहा था परिवार जनपद अध्यक्ष सम्मलसिंह धुर्वे ने कहा कि यह देखा जाएगा कि पर्रापुर गांव के लोग प्रधानमंत्री जनमन योजना के लाभ से कैसे वंचित रह गए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार समेत पात्र ग्रामीणों को जल्द आवास और शासन की अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी घटना के बाद वन विभाग की टीम गांव पहुंची। अधिकारियों ने क्षेत्र में पिंजरा लगाने और गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया। साथ ही ग्रामीणों से रात में घरों के दरवाजे बंद रखने, बच्चों-बुजुर्गों को अकेला नहीं छोड़ने और जंगल की ओर जाने से बचने की अपील की। मृतक के परिजन को मुआवजे का आश्वासन सिजोरा बफर जोन के सहायक संचालक आशीष पांडे ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद घटना की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। प्रशासन ने मृतक के परिजन को नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा भी दिया है। ……………………………….. यह खबर भी पढ़ें उमरिया में बाघ ने 3 पर किया हमला, महिला को मार डाला मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में आंगन में सो रही महिला पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बाघ ने दो अन्य ग्रामीणों पर भी अटैक कर दिया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पढ़ें पूरी खबर…

Related News

Comments

No approved comments yet.