प्रॉप्रट्री कारोबारी की महिला मित्र को इंदौर लाई पुलिस:इंदौर में हुई संदिग्ध मौत की जांच तेज, ब्लैकमेलिंग के आरोपों के बीच महिला से पूछताछ
AdminJuly 30, 2026
इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित श्याम पैलेस होटल की दूसरी मंजिल की बालकनी से गिरकर प्रॉपर्टी कारोबारी जितेंद्र (जीतू) साहू की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने उनकी महिला मित्र को भोपाल से हिरासत में लिया है। गुरुवार को पुलिस की एक टीम भोपाल पहुंची और महिला को इंदौर लाकर उससे पूछताछ शुरू की। पुलिस के अनुसार 13-14 जुलाई की दरमियानी रात करीब 4:30 बजे होटल की दूसरी मंजिल से गिरने के कारण जितेंद्र साहू की मौत हो गई थी। घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए थे। जांच में पता चला कि घटना के समय सईद फारिया उर्फ ऐना होटल के उसी कमरे में मौजूद थी, जहां जितेंद्र ठहरे हुए थे। वह पिछले करीब 22 दिनों से होटल में रह रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की पत्नी और बेटे के बयान दर्ज किए। परिजनों ने आरोप लगाया कि ऐना लंबे समय से जितेंद्र को ब्लैकमेल कर रही थी और उनसे बड़ी रकम भी ऐंठ चुकी थी। इन आरोपों के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस जांच में पता चला कि घटना के बाद ऐना भोपाल में अपने रिश्तेदारों के यहां चली गई थी। उसकी लोकेशन मिलने पर बाणगंगा थाना पुलिस की टीम भोपाल पहुंची और उसे इंदौर लेकर आई। फिलहाल वरिष्ठ पुलिस अधिकारी महिला से कारोबारी की मौत और ब्लैकमेलिंग के आरोपों को लेकर पूछताछ कर रहे हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर उसे मामले में आरोपी बनाया जा सकता है। ये खबर भी पढ़ें… इंदौर में प्रॉपर्टी ब्रोकर का बिल्डिंग से गिरने का VIDEO इंदौर के अरबिंदो अस्पताल के पास स्थित श्याम पैलेस होटल में दूसरी मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी ब्रोकर जीतू साहू की हुई मौत का सीसीटीवी वीडियो मंगलवार को सामने आया है। रविवार अलसुबह हुई इस घटना में जीतू होटल की दूसरी मंजिल से गिरता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने फुटेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है।पूरी खबर पढ़ें
Related News
मुनिश्री सुधासागर महाराज के चातुर्मास में आस्था का रिकॉर्ड:कलश स्थापना के लिए 53 करोड़ रुपए तक पहुंची बोली, श्रद्धालुओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह
तहसीलदार की कार से हूटर उतारा, 10हजार का चालान बनाया:NH-719 पर न्यायिक मजिस्ट्रेट की सख्ती, 38 वाहनों से 70,200 रुपये जुर्माना वसूला
MP में बनेगा देश का पहला टेलीकॉम हब, 9000 नौकरियां:2000 करोड़ का निवेश, 5G-6G इक्विपमेंट बनेंगे; डिजाइन से एक्सपोर्ट तक सब एक ही जगह
MP में बिल्डिंग परमिशन के लिए NOC की बाध्यता खत्म:आवेदन से मंजूरी तक पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन; आम नागरिकों को मिलेगी राहत
Comments
No approved comments yet.
