प्रेम संबंध में मामी ने किया भांजे का मर्डर:शादी के दबाव से परेशान होकर दुपट्टे से गला घोंटा, शव कार में रखा
AdminAugust 2, 2026
सिंगरौली जिले के मोरवा थाना पुलिस ने एक युवक की हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक और आरोपी महिला के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। महिला रिश्ते में मृतक की मामी लगती थी। मृतक लगातार महिला पर शादी का दबाव बना रहा था, जिससे वह परेशान थी। पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई की सुबह भगत सिंह कॉलोनी निवासी सत्यप्रकाश गुप्ता का शव उनकी कार में मिला था। परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ, जिसके बाद हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। संदेह होने पर की पूछताछ जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, तकनीकी साक्ष्य जुटाए और संदिग्धों से पूछताछ की। मृतक के संपर्क में रहने वाली प्रिया गुप्ता पर संदेह गहराया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। ऐसे किया घटना को अंजाम थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी महिला मृतक की मामी है। दोनों के बीच लंबे समय से अवैध संबंध थे। मृतक लगातार महिला पर शादी का दबाव बना रहा था। महिला ने शादी से इनकार किया, लेकिन मृतक अपनी बात पर अड़ा रहा। इसी के चलते महिला ने दुपट्टे से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद रात करीब तीन बजे शव को कार की ड्राइविंग सीट पर रखकर सड़क हादसा दिखाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। मामले की आगे की विवेचना जारी है।
Related News
हर्षानंद गिरि बोलीं- मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया:संतों पर सवाल नहीं उठाए, आश्रम की जिम्मेदारी संभालने को भी तैयार हूं
कारोबारी के घर घुसा 6 फीट लंबा मगरमच्छ:सीढ़ियों पर देख एक घंटे तक परिवार दहशत में रहा; वन अमले ने शिवना नदी में छोड़ा
पिता 8 वर्षीय बेटे का शव बाइक पर ले गया:सिंगरौली में कहा- 3 घंटे मांगने पर भी सरकारी अस्पताल से वाहन नहीं मिला
युवती ने थाना परिसर में खाया जहर, VIDEO:पुलिस से कहा- जिंदगी बर्बाद कर दी; भाई बोला- मारपीट मामले में कार्रवाई नहीं कर रहे
Comments
No approved comments yet.
