'पैसे लेकर दर्शन' कराने वाले नेटवर्क पर एक्शन:ओंकारेश्वर में दो कर्मचारी बर्खास्त, पंडित पर केस; महाकाल मंदिर में सिर्फ जांच कमेटी बनी
AdminSeptember 5, 2026
मध्य प्रदेश के दो प्रमुख ज्योतिर्लिंग-उज्जैन के महाकालेश्वर और खंडवा के ओंकारेश्वर मंदिर में पैसे लेकर जल्दी दर्शन कराने के नेटवर्क के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। दैनिक भास्कर के स्टिंग ऑपरेशन के बाद ओंकारेश्वर में दो कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है, जबकि महाकाल मंदिर में जांच के लिए कमेटी बनाई गई है। ओंकारेश्वर में दो कर्मचारी बर्खास्त, पंडित पर कार्रवाई भास्कर के स्टिंग ऑपरेशन के बाद ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट ने दो कर्मचारियों-रौनक चनाटे (ट्रस्ट कर्मचारी) और सुरक्षा गार्ड अशोक को बर्खास्त कर दिया। वहीं, पंडित अभिषेक दुबे के खिलाफ पुलिस ने धारा 151 के तहत कार्रवाई की है। सुरक्षा संभाल रही निजी एजेंसी 'कुंअर सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड' को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मंदिर प्रशासन के मुताबिक, जांच में कंपनी दोषी पाई गई तो उसका अनुबंध भी समाप्त किया जा सकता है। महाकाल मंदिर में जांच के लिए स्पेशल कमेटी बनी उज्जैन के महाकाल मंदिर में भी कथित नेटवर्क की जांच के लिए प्रशासन ने उच्च स्तरीय कमेटी बनाई है। प्रशासन के मुताबिक, जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भास्कर के स्टिंग में ऐसे सामने आया कथित नेटवर्क दैनिक भास्कर के रिपोर्टर ने सावन के आखिरी महीने में दोनों मंदिरों में पड़ताल की। पहले दिन उन्होंने दर्शन प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था को समझा। पड़ताल में सामने आया कि मंदिर की व्यवस्थाएं ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी संभालते हैं, जबकि सुरक्षा की जिम्मेदारी निजी एजेंसी श्री कुंअर कंपनी के कर्मचारियों की है। पड़ताल में सामने आया कि पैसे लेकर जल्दी दर्शन कराने की कथित व्यवस्था तीन चरणों में संचालित होती थी 1. पहला चरण-एंट्री गेट: यहां तैनात निजी सुरक्षा गार्ड कथित तौर पर उन श्रद्धालुओं की पहचान करते थे जो लंबी लाइन से बचकर जल्दी दर्शन करना चाहते थे। उन्हें जूता स्टैंड की ओर भेजा जाता था। 2. दूसरा चरण-जूता स्टैंड: यहां तैनात कर्मचारी अशोक श्रद्धालुओं से संपर्क करता था। इसके बाद कथित तौर पर दलालों और पंडितों के जरिए दर्शन की रकम और व्यवस्था तय होती थी। 3. तीसरा चरण-पुजारी/दलाल: फोन पर रकम और दर्शन की व्यवस्था तय होने के बाद श्रद्धालुओं को बिना लाइन के दर्शन कराने का दावा सामने आया। दर्शन व्यवस्था पारदर्शी बनाएंगे: प्रशासन ओंकारेश्वर मंदिर के प्रशासक पंकज वर्मा ने भास्कर से कहा, दर्शन व्यवस्था को सुचारू और पारदर्शी बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। व्यवस्था में पहले भी कई प्रशासनिक और तकनीकी सुधार किए गए हैं। जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। आगे भी व्यवस्था में लगातार सुधार किए जाएंगे। स्टिंग में दिखाई दे रहे सभी व्यक्तियों की सेवा समाप्त कर दी गई है और सुरक्षा कंपनी को भी नोटिस दिया गया है। भास्कर की इस खबर पर हुआ एक्शन महाकाल में ₹5000, ओंकारेश्वर में ₹1100 में दर्शन की डील:भास्कर स्टिंग में खुलासा…आम श्रद्धालु लाइन में, पैसे वालों की सीधी एंट्री; कर्मचारी-पुजारियों की सांठगांठ लाइन में घंटों इंतजार या पैसे देकर मिनटों में दर्शन…मध्य प्रदेश के दो प्रमुख ज्योतिर्लिंग- महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर में भास्कर की पड़ताल में ऐसा ही नेटवर्क सामने आया है। पढ़िए पूरी खबर…
Related News
12 साल से 17000 लोग खरीद रहे पानी:मुरैना में सरकारी नल-जल लाइन नहीं...निजी बोर से सप्लाई; आधे घंटे के ₹200, 1 घंटे के ₹400
नौकरी छिनी तो शादी टूटी, किस मुंह से घर जाएं:बेरोजगार युवतियां बोलीं- नौकरी नहीं हमारा मान-सम्मान भी छीना, गेहूं बेचकर भोपाल आंदोलन करने आईं
कागजों पर "ऑल ओके':जमीनी हकीकत में कहीं 51 बच्चों पर अकेली शिक्षिका, तो कहीं 212 पर 25 गुरुजी
जबलपुर के गौरीघाट में होमगार्ड्स की मोटरबोट डूबी:इंजन खराब होने से भरा पानी; 4 की क्षमता, सवार थे 8 जवान, नाविकों ने बचाया
Comments
No approved comments yet.
