राज्य
पूर्व मंत्री के समर्थक बोले- तुझे यहीं गाड़ देंगे:शिकायत कर प्रदेश प्रभारी को ओढ़ाई थी शॉल, ब्लॉक अध्यक्ष की गर्दन पकड़ी; पांसे समेत 5 पर FIR
Admin/July 20, 2026/3 min read/5 views
मध्य प्रदेश के बैतूल में कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष से धक्का-मुक्की की। आरोपियों ने गर्दन पकड़कर धमकाया। जातिसूचक गालियां दीं। जान से मारने की धमकी देते हुए कहा- तुझे यहीं गाड़ देंगे। तू बहुत होशियार बन रहा है। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष और जिला प्रवक्ता विजय पारधी की शिकायत पर पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे समेत 5 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की गई है। आरोपियों में कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता नवनीत मालवीय, कांग्रेस नेता मनोज मालवे, सलमान खान और एक अन्य साथी शामिल है। विवाद 18 जुलाई को शहर के जैन दादावाड़ी परिसर में हुआ था। कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी भी मौजूद थे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान गाली-गलौज, जातिसूचक टिप्पणी, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई FIR वहीं, पुलिस ने दूसरे पक्ष की शिकायत पर क्रॉस FIR दर्ज की है। इनमें कांग्रेस जिला अध्यक्ष, पूर्व विधायक निलय डागा, नगर अध्यक्ष मोनू बड़ोनिया, विजय पारधी और जिला उपाध्यक्ष हर्षवर्धन धोटे के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। गला दबाने, लात-घूंसे से हमला और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। ये तस्वीरें देखिए… शिकायत में मारपीट और जातिसूचक गालियों का आरोप विजय पारधी का आरोप है कि- वह संगठन सृजन कार्यक्रम में शामिल होने जैन दादावाड़ी पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान नवनीत मालवीय ने उन्हें देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, नवनीत मालवीय, मनोज मालवे, सलमान खान और अन्य लोगों ने घेर लिया। 2 लोगों ने धक्का दिया। विजय पारधी का आरोप है कि आरोपियों ने सार्वजनिक रूप से जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर उनका अपमान किया। पहले एक युवक ने धक्का दिया। इसके बाद नवनीत मालवीय ने गर्दन पकड़ी। विजय को धमकाया और धक्का दिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। विवाद वाले वीडियो में क्या दिख रहा है ? वीडियो में सुनाई दे रहा है कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के लौटते समय विजय ने उन्हें अपनी शॉल ओढ़ा दी। उन्होंने युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष के अच्छे कामों का जिक्र किया। उस समय वहां कई नेता मौजूद थे। यह सुनते ही विवाद शुरू हो गया। वीडियो में सबसे पहले कांग्रेस नेता नवनीत मालवीय विजय से कहते सुनाई दे रहे हैं, तुमने जो ये बातें कही हैं, वहां 500 लोग थे। इसके बाद सभी कार्यक्रम स्थल की ओर चल पड़ते हैं। मालवीय फिर कहते हैं, तू सुन... हम नामर्द नहीं हैं। इसके बाद विजय पारधी के साथ धक्का-मुक्की शुरू हो जाती है। वह पूछते हैं, "मैंने किया क्या है?" वीडियो में दिख रहा है कि एक युवा नेता तेजी से आता है। इसके बाद वह विजय को जोरदार धक्का मारता है, जिससे विजय लड़खड़ा जाते हैं। फिर वह खुद को संभालते हैं। इसके बाद मालवीय उनका गला पकड़ते हैं, धक्का देते हैं और धमकाते नजर आते हैं। इसके बाद एक अन्य युवक भी उन्हें धक्का देता है। पांसे बोले- बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे ने आरोपों पर कहा कि इतना कोई घटनाक्रम नहीं हुआ, जितना बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। कांग्रेस नेता मनोज मालवे ने कहा- यह पार्टी के भीतर का मामला है। इसे आपस में बैठकर सुलझा लिया जाएगा। वायरल वीडियो की जांच करेगी पुलिस कोतवाली थाना प्रभारी देवकरण डहरिया ने बताया कि FIR दर्ज कर ली गई है। घटना से जुड़े वायरल वीडियो की भी जांच की जाएगी। वीडियो में दिखाई देने वाले घटनाक्रम और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
About Admin
Media Pramukh
Related News
छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का सांकेतिक ड्रामा
भोपाल में दौड़ेंगी ई-बसें,दिव्यांगों के चढ़ने-उतरने के लिए हाईड्रोलिक डोर; सुरक्षा के लिए 6 ककतव कैमरे
भोपाल निगम में सिर्फ नाम के 12 एल्डरमैन नियुक्त: मंत्री, सांसद-विधायकों के समर्थक एडजस्ट
भोपाल निगम में सिर्फ नाम के 12 एल्डरमैन नियुक्त: मंत्री, सांसद-विधायकों के समर्थक एडजस्ट
चारमीनार पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, भाग्यलक्ष्मी मंदिर में दर्शन:बोले- राम मंदिर की तर्ज पर हो निर्माण; देश, धर्म और समाज का कल्याण हो
Comments
No approved comments yet.