पीएम मोदी ने युवाओं से हैंडलूम-डे मनाने की अपील की:2 मिनट का वीडियो जारी किया, कहा- फ्रेंडशिप डे जैसा उत्साह दिखाइए
AdminAugust 6, 2026
पीएम मोदी ने गुरुवार रात इंस्टाग्राम पर देश के हैंडीक्राफ्ट से जुड़ी एक रील शेयर की। उन्होंने कहा- साथियों, 7 अगस्त, 1905 हमें भूलना नहीं है। इस दिन देश की आजादी के लिए स्वदेशी आंदोलन का प्रारंभ हुआ था। अंग्रेजों के खिलाफ देशवासियों ने बहुत बड़ी लड़ाई लड़ी थी। जन-जन जुड़ गया था। अभी पिछले सप्ताह आप सभी ने फ्रेंडशिप डे मनाया। पीएम ने कहा- “मैं आज आग्रह करता हूं 7 अगस्त हैंडलूम डे होता है। हमने इतने ही उत्साह और उमंग के साथ हैंडलूम डे मनाना है। हैंडलूम डे मनाने का मतलब है कि हर गरीब बुनकर परिवार, जो अपने हाथों से कपड़े बनाते हैं। और इसमें नई-नई वैराइटीज होती हैं।” पहले देखिए पीएम मोदी का वीडियो… पीएम ने कहा- हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें आप भी हैंडलूम की इस वैरायटी के साथ जीआरडब्ल्यूएम वीडियो करके दुनिया के सामने अपनी बात रख सकते हैं। हैंडलूम के लिए लोगों को प्रेरित कर सकते हैं। हमारा काम है आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए इन छोटे-छोटे गरीब परिवारों को भी आर्थिक रूप से समृद्ध करना। आइए हम स्वयं हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें। उसका एक वीडियो बनाएं और देश-दुनिया में उस वीडियो को प्रचारित करें। ताकि हमारे बुनकर परिवारों के सामर्थ्य का परिचय दुनिया को भी हो। आइए 7 अगस्त हैंडलूम डे मनाएं। बहुत-बहुत शुभकामनाएं। ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें… PM मोदी की पोस्ट हटाने पर जुकरबर्ग ने माफी मांगी: कंपनी ने माना चाइल्ड पोर्न कंटेंट और डीप फेक रोकने में भी नाकाम रहे Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग ने पीएम मोदी का फेसबुक पोस्ट हटाए जाने के मामले में 5 अगस्त को भारत सरकार से माफी मांगी है। यह जानकारी न्यूज एजेंसी PTI ने सरकारी सूत्रों के हवाले से दी है। कंपनी ने यह भी माना कि उसके प्लेटफॉर्म पर चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज मैटेरियल, डीपफेक और कंटेंट मॉडरेशन से जुड़ी चूक हुई हैं। पढ़ें पूरी खबर…
Related News
114 राफेल फाइटर जेट के लिए फ्रांस ने प्रस्ताव सौंपा:भारत में ही बनाने और स्वदेशी कलपुर्जे लगाने का ऑफर, यही हमारी मांग थी
राहुल गांधी की जेन जी से जुड़ने की कोशिश:इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन शुरू किया, कहा- आप मुझसे कुछ भी पूछ सकते हैं
हत्या के आरोपी ने 22 साल जेल काटी:सुप्रीम कोर्ट बोला- यह सिस्टम का फेल्योर, ट्रायल कोर्ट ने सबूत नहीं जांचें, हाईकोर्ट चुप रहा
खबर हटके- गर्मी से बचने के लिए कुत्ते का सूप:₹4 करोड़ के घर पर आया ₹22 करोड़ का टैक्स; उत्तराखंड में बकरा दे रहा दूध
Comments
No approved comments yet.
