Mediapramukh.com
राज्य

पन्ना में होमगार्ड दफ्तर डूबा, नाव से पहुंचे जवान:ओंकारेश्वर में नर्मदा, चित्रकूट में मंदाकिनी उफान पर; भोपाल-इंदौर में भी बारिश

AdminSeptember 4, 2026
पन्ना में होमगार्ड दफ्तर डूबा, नाव से पहुंचे जवान:ओंकारेश्वर में नर्मदा, चित्रकूट में मंदाकिनी उफान पर; भोपाल-इंदौर में भी बारिश
मध्य प्रदेश में शुक्रवार को भी कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। इंदौर-सीहोर में सुबह से पानी गिर रहा है। भोपाल में रिमझिम के साथ शाजापुर के अकोदिया और श्योपुर में भी बरसात हो रही है। पन्ना में बारिश का पानी होमगार्ड दफ्तर में घुस गया है। सरकारी रिकॉर्ड, महंगे कंप्यूटर और इमरजेंसी राहत सामग्री खराब हो रही है। सतना के चित्रकूट में मंदाकिनी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। किनारे बसे लोगों और पर्यटकों को ऐहतियात बरतने के समझाइश दी गई है। ओंकारेश्वर में बारिश से नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। बांध के सभी गेट बंद हैं लेकिन आठों टरबाइन से करीब 1896 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। मंडला में नर्मदा नदी उफान पर है। वहीं, छतरपुर-पन्ना और मैहर समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं। तस्वीरों में देखिए, प्रदेश में बारिश के हालत… 28 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने प्रदेश के 28 जिलों में अगले 48 घंटे के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अगले दो दिन तक भोपाल, उज्जैन, सागर, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग में अति भारी या भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक ने बताया कि शिवपुरी, गुना, राजगढ़, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, नर्मदापुरम में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर, भिंड, दतिया, पन्ना, सतना, रीवा, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, छिंदवाड़ा, बैतूल, सीहोर, शाजापुर, देवास, आगर-मालवा और मंदसौर में भारी बारिश की चेतावनी है। इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, नीमच, रतलाम, हरदा, मुरैना, जबलपुर, कटनी, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश में मौसम का हाल जानने के लिए नीचे दिए ब्लॉग से जरूर गुजर जाएं…

Related News

Comments

No approved comments yet.