पत्नी-बेटी को मूसल से कुचला, तड़पा-तड़पाकर मार डाला:डबल मर्डर से पहले भाई को फोन कर बोला- घर आ जाओ; लहूलुहान पड़ी थीं लाशें
AdminSeptember 4, 2026
मध्य प्रदेश के रीवा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी को मूसल से कुचल-कुचलकर मार डाला। देर रात दोनों खून से लहूलुहान तड़पती रहीं। उनके सिर-चेहरे और शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोट है। घर में खून बिखरा पड़ा है। वारदात कोठी गांव की है। बिछिया पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान सुनैना मिश्रा (55) और उनकी बेटी खुशी मिश्रा (15) के रूप में हुई है। आरोपी ने जमीन विवाद को लेकर डबल मर्डर किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। भाई को बताया कि घर में विवाद हो रहा पुलिस के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 1 बजे पति-पत्नी और बेटी घर में थे। इस दौरान जमीन और पैसों को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। इसके बाद आरोपी ने अपने भाई को फोन कर घर में विवाद होने की बात बताई और मौके पर आने को कहा। भाई के घर नहीं पहुंचने के बाद आरोपी रविशंकर मिश्रा ने पहले अपनी पत्नी पर मूसल से हमला किया। इसके बाद बेटी को भी मारा। ताबड़तोड़ हमले से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी रात में लाशों के साथ घर में ही रहा। छह बेटियां हैं, चार की हो चुकी शादी परिजन ने बताया कि रविशंकर मिश्रा की 6 बेटियां हैं। इनमें से 4 की शादी हो चुकी है। तीन बेटियों की शादी भोपाल में, जबकि एक की शादी मऊगंज के देवतालाब में हुई है। रविशंकर की एक बेटी खुशी रीवा में ही रह रही थी। इसी बेटी खुशी मिश्रा की भी आरोपी ने हत्या कर दी। हत्या में इस्तेमाल मूसल बरामद रीवा एसपी डॉ. गुरकरन सिंह ने बताया- स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही बिछिया पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की स्थिति देखी। उन्होंने बताया- आरोपी रविशंकर मिश्रा को रात में ही गिरफ्तार कर लिया। हत्या में इस्तेमाल किया गया मूसल भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि हत्या की पूरी वजह और वारदात से पहले की घटनाओं का पता लगाया जा सके। डिप्रेशन से जूझ रहा था आरोपी थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा ने बताया- आरोपी ने हाल ही में जमीन बेची थी। जमीन की बिक्री से मिले पैसों में कुछ लेन-देन बाकी था, जिसे लेकर वह परेशान रहता था। डिप्रेशन से जूझ रहा था। इसी के बीच उसने वारदात को अंजाम दिया।
…………………………..
यह खबर भी पढ़ें SP ने सैलरी रोकी, SI ने रोते हुए VIDEO बनाया
मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर (SI) पूजा रघुवंशी ने रोते हुए एक वीडियो बनाया है। वीडियो में वह कह रही हैं कि SP ने 5 महीने से सैलरी रोक दी है। वह रीढ़ की हड्डी के दर्द से परेशान हैं और इलाज करा रही हैं। उनके पास पैसे नहीं हैं, लेकिन सैलरी नहीं मिल रही है। पढ़ें पूरी खबर…
Related News
शिवपुरी में छात्राओं के सामने साइकिल स्टंट:वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने युवक को पकड़ा, भेजा जेल
ग्वालियर में 500 बच्चों को पढ़ा रहे रिटायर्ड बैंक मैनेजर:पत्नी के निधन के बाद गरीब बच्चों को पढ़ाना ही बना लिया जिंदगी का उद्देश्य
ट्रक ने सास-बहू समेत 3 महिलाओं को कुचला, मौत:मुरैना में कृष्ण जन्मोत्सव देखकर लौट रहीं थीं, बेकाबू ट्रक दुकानों में घुसा; ड्राइवर पकड़ा गया
राजगढ़ के बिट्टू की जिद ने दिल जीता:तैरना नहीं आता, फिर भी नदी साफ की; CM ने कहा- हमारा छोटा बिट्टू
Comments
No approved comments yet.
