पटवारी बोले-पेट्रोल में एथेनॉल मिलाकर धोखा दे रही सरकार:छिंदवाड़ा में कहा-देश बचाना है तो कांग्रेस को लाना होगा,चढ़ावा चोरी पर भी सवाल किया
AdminAugust 10, 2026
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोमवार को छिंदवाड़ा में कहा कि सरकार पेट्रोल में एथेनॉल मिलाकर लोगों के साथ धोखा कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें देश को बचाना है। तो कांग्रेस को सत्ता में वापस लाना होगा। एथेनॉल ब्लेंडिंग का जिक्र करते हुए पटवारी ने आगे कहा कि देश में पेट्रोल की उपलब्धता को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के सांसद भी मंच से एथेनॉल को लेकर सवाल उठा चुके हैं। सरकार को इस मुद्दे पर देश की जनता को जवाब देना चाहिए। दरअसल, संगठन को मजबूत करने के लिए छिंदवाड़ा में कांग्रेस का दो दिवसीय मंडल और बूथ स्तरीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। इसी दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने यह बातें कहीं। पटवारी बोले- पीएम मोदी का वादा झूठा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राम मंदिर के दान में धांधली और चोरी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का वादा किया था, लेकिन यह दावा पूरी तरह झूठा साबित हुआ। पटवारी ने आगे कहा कि यदि मध्यप्रदेश या देश के आम लोगों की आय बढ़ी है, तो सरकार अपने दावे के पक्ष में जवाब दे।जब आम लोगों की आय नहीं बढ़ रही है, तो हर नागरिक को सरकार से सवाल करना चाहिए। दो दिन चलेगा प्रशिक्षण शिविर कांग्रेस का यह प्रशिक्षण शिविर दो दिन चलेगा। इसमें जिले के साथ प्रदेश स्तर के कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। पूर्व सांसद नकुलनाथ भी कार्यक्रम की तैयारियों और प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए रविवार को ही छिंदवाड़ा पहुंचे। शिविर को आने वाले चुनावों के लिए कांग्रेस के संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।
Related News
संस्कार कांवड़ यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री:बोले-' नर्मदा के हर कण में शंकर, धार्मिक पर्यटन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर सरकार का फोकस'
वृद्धाश्रम में रखा रहा पिता का शव, बच्चे नहीं पहुंचे:मैनेजमेंट ने बुलाया तो कहा- आप अंतिम संस्कार कर दो, डेथ सर्टिफिकेट भिजवा देना
कैंसर पेशेंट ट्रेन से कटा, सिर-धड़ से अलग, VIDEO:पॉलीथिन में समेटे गए टुकड़े; प्रत्यक्षदर्शी बोला- मैंने कटते, खून के छींटे निकलते देखा
भोपाल के नवाब हमीदुल्ला ने जिन्ना को लिखा खत:कहा- पाकिस्तान हमारी सहायता किस प्रकार करेगा; संधि, विलय या समझौते की शर्तें क्या होंगी
Comments
No approved comments yet.
