देश

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच, शंभू-खनौरी बॉर्डर सील:अमेरिका से ट्रेड डील का विरोध; हरियाणा पुलिस ने रूट डायवर्ट किया

Admin/July 21, 2026/2 min read/2 views
पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच, शंभू-खनौरी बॉर्डर सील:अमेरिका से ट्रेड डील का विरोध; हरियाणा पुलिस ने रूट डायवर्ट किया
अमेरिका-भारत ट्रेड डील के विरोध में पंजाब के किसानों ने आज दिल्ली कूच का ऐलान किया है। इसके लिए शंभू बॉर्डर पर भारी संख्या में किसान इकट्‌ठे हुए हैं। इसे देखते हुए हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर बंद कर दिया है। बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बैरिकेड्स लगाने के साथ जेसीबी मशीनें भी तैनात की गई हैं, ताकि किसानों को आगे बढ़ने से रोका जा सके। प्रदर्शन की अगुआई किसान नेता सरवण पंधेर कर रहे हैं। पंधेर ने कहा कि किसान शांतिपूर्ण तरीके से राजधानी जाना चाहते हैं। हरियाणा और केंद्र सरकार किसानों को रोकने के लिए बैरिकेड लगा रही है। किसान प्रशासन से बातचीत के लिए तैयार हैं। लेकिन वे किसी भी तरह के टकराव की नीति लेकर नहीं आए। उन्होंने कहा कि कुछ देर में अंबाला SP से बातचीत होगी। वहीं, किसान नेता तेजबीर सिंह ने बताया कि हरियाणा वाले किसान जैसे कि पिहोवा, अंबाला, कुरुक्षेत्र वाले दिल्ली की तरफ कूच करेंगे। पंजाब वाले शंभू बॉर्डर पर आएंगे। उन्होंने कहा कि खनौरी वाला रास्ता भी बंद कर दिया गया है। आज हमारा दिल्ली में प्रोग्राम 12 से चार बजे तक है शंभू बॉर्डर पर अंबाला पुलिस ने किसानों को चेतावनी देते हुए कहा कि धारा 163 लागू की गई है। किसान बैरिकेड से 100 मीटर दूर रहें। इसके साथ पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए यात्रियों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में 112 पर कॉल करें। शंभू बॉर्डर पर पहुंचे किसानों और बैरिकेडिंग की PHOTOS… किसानों के दिल्ली कूच के पल-पल अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

About Admin

Media Pramukh

Related News

Comments

No approved comments yet.