धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से एमपी के स्टूडेंट्स भी खुश:इंदौर में देशभक्ति गीतों पर झूमे छात्र; कटनी में मिठाई बांटी, पटाखे फोड़े
AdminJuly 25, 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आते ही इंदौर में पिछले 25 दिनों से आंदोलन कर रहे छात्रों के बीच जश्न का माहौल बन गया। टंट्या भील चौराहे पर धरने पर बैठे छात्रों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी। इस दौरान प्रदर्शनकारी हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के गीतों पर झूमे और 'छात्र एकता जिंदाबाद' के नारे लगाए। छात्रों का कहना है कि यह उनके लंबे संघर्ष और एकजुटता की जीत है। हालांकि उन्होंने साफ किया कि परीक्षा प्रणाली में पूरी पारदर्शिता और व्यापक सुधार की मांग पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उधर, रतलाम और कटनी में भी समर्थकों ने पटाखे फोड़कर और मिठाई बांटकर खुशी मनाई। देखिए प्रदर्शन की तस्वीरें… यह भी पढ़ें… पेपर लीक- एमपी में 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित:भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में तेजी से सुनवाई होगी; हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिफिकेशन लाइव ब्लॉग के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए यहां से गुजर जाइए…
Related News
भोपाल की पूर्व जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज:एक्ट्रेस बहू को सुसाइड के लिए मजबूर करने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप हैं
MP में 90 हजार अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला:अब एक साल में 10 सीएल पाएंगे अतिथि शिक्षक; जल्द जारी होंगे आदेश
ग्वालियर के कैंट एरिया में इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम में आग:4 घंटे बाद भी नहीं बुझीं लपटें, काले धुएं से दहशत; लोग घर छोड़कर बाहर निकले
ट्रेन में 'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो' के लगे नारे:रीवा से छात्र दिल्ली के जंतर-मंतर के लिए हो रहे रवाना
Comments
No approved comments yet.
