Mediapramukh.com
देश

दिल्ली में 8 दिन में महीने भर जितनी बारिश:राजस्थान में हाईवे पर पानी, बाजार-घरों में भी घुसा; लैंडस्लाइड से अमरनाथ यात्रा खत्म की गई

AdminAugust 9, 2026
दिल्ली में 8 दिन में महीने भर जितनी बारिश:राजस्थान में हाईवे पर पानी, बाजार-घरों में भी घुसा; लैंडस्लाइड से अमरनाथ यात्रा खत्म की गई
दिल्ली में एक हफ्ते से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इस महीने के शुरुआती 8 दिनों में दिल्ली में 230.1 मिमी बारिश हो चुकी है। यह अगस्त की सामान्य औसत बारिश 226.8 मिमी से ज्यादा है। दिल्ली में अगस्त महीने में 2024 के बाद यह सबसे ज्यादा बारिश है। लगातार बारिश के कारण दिल्ली में कई जगह भारी ट्रैफिक जाम और जलभराव हुआ। कालिंदी कुंज बॉर्डर, ITO, प्रेस एन्क्लेव मार्ग, गीतांजलि मार्ग और महरौली-बदरपुर रोड पर यातायात प्रभावित रहा। पूर्वी दिल्ली के कुछ हिस्सों और GT रोड पर भी जाम की स्थिति रही। इधर राजस्थान के कई शहरों में भी बारिश जारी है। इसके कारण तापमान में 6 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। कोटपूतली-बहरोड़ के पास जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर पानी भर गया। भरतपुर में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहे। चूरू में शनिवार सुबह से बारिश के कारण कई कॉलोनियों में पानी भर गया। DB अस्पताल के दोनों गेटों के बाहर भी पानी जमा हो गया। उधर जम्मू-कश्मीर में बाबा अमरनाथ की यात्रा तय समय से 20 दिन पहले खत्म कर दी गई है। लगातार बारिश और लैंडस्लाइड के कारण रास्ते खराब हो जाने के कारण यह फैसला लिया गया। अभी जो जत्थे यात्रा पर हैं, उन्हीं की यात्रा पूरी कराई जाएगी। नए जत्थे नहीं भेजे जाएंगे। अब तक 4.8 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग को देखें…

Related News

Comments

No approved comments yet.