ट्रक ने सास-बहू समेत 3 महिलाओं को कुचला, मौत:मुरैना में कृष्ण जन्मोत्सव देखकर लौट रहीं थीं, बेकाबू ट्रक दुकानों में घुसा; ड्राइवर पकड़ा गया
AdminSeptember 5, 2026
मुरैना में कृष्ण जन्मोत्सव देखकर घर लौट रहीं तीन महिलाओं को दिल्ली की ओर जा रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शुक्रवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर घिरोना हनुमान मंदिर के पास हुआ। टक्कर के बाद ट्रक सड़क किनारे बनी कुछ दुकानों में जा घुसा। इससे दुकानों को भी नुकसान पहुंचा। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने ट्रक चालक को भी पकड़ लिया है। हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस और संबंधित टीम ने ट्रक को घटनास्थल से हटाने का काम शुरू किया। 4 तस्वीरें देखिए… हरफूल का पुरा गांव की रहने वाली थीं सिविल लाइन थाना प्रभारी उदयभान सिंह यादव ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाली तीनों महिलाएं हरफूल का पुरा गांव की रहने वाली थीं। घर हाईवे के किनारे मंदिर से कुछ दूरी पर हैं। मृतकों की पहचान कमला कुशवाहा (50), पति फूल सिंह, कमला कुशवाहा (50), पति बालकिशन और पूनम कुशवाहा (28), पति धर्मवीर के रूप में हुई। इनमें कमला और पूनम सास-बहू थीं। तीसरी महिला भी परिवार की ही सदस्य बताई जा रही है, लेकिन उनका रिश्ता क्या है, यह कंफर्म नहीं हो पाया है।
Related News
शिवपुरी में छात्राओं के सामने साइकिल स्टंट:वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने युवक को पकड़ा, भेजा जेल
ग्वालियर में 500 बच्चों को पढ़ा रहे रिटायर्ड बैंक मैनेजर:पत्नी के निधन के बाद गरीब बच्चों को पढ़ाना ही बना लिया जिंदगी का उद्देश्य
राजगढ़ के बिट्टू की जिद ने दिल जीता:तैरना नहीं आता, फिर भी नदी साफ की; CM ने कहा- हमारा छोटा बिट्टू
फीस में सिर्फ एक पौधा, 250 को बनाया आर्मी अफसर:ऑपरेशन सिंदूर के शूरवीरों के गुरु; महू के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल की अनोखी पाठशाला
Comments
No approved comments yet.
