जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध आतंकी की दोस्त साहिबगंज से गिरफ्तार:हनीट्रैप के जरिए संवेदनशील जानकारी जुटाने का आरोप, पश्चिम बंगाल STF अपने साथ ले गई
AdminAugust 1, 2026
पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने संदिग्ध जैश-ए-मोहम्मद संगठन के आतंकी हमीम मंडल की गिरफ्तारी के बाद झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहरवा थाना क्षेत्र से 21 वर्षीय अर्पिता सरकार को गिरफ्तार किया है। STF का दावा है कि अर्पिता हमीम मंडल के संपर्क में। अर्पिता की भूमिका की जांच एक संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल के संदर्भ में की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान ले जाया गया है। STF के अनुसार, गुरुवार को पूर्व बर्द्धमान से गिरफ्तार हमीम मंडल से पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों की जांच के दौरान अर्पिता सरकार का नाम सामने आया। एजेंसी का कहना है कि दोनों के बीच कई वाट्सएप चैट और अन्य डिजिटल संवाद मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। यह भी दावा किया गया है कि दोनों सामान्य फोन कॉल के बजाय एन्क्रिप्टेड एप के माध्यम से संपर्क में रहते थे। हनीट्रैप के लिए अर्पिता का इस्तेमाल: सूत्र
जांच एजेंसी का आरोप है कि अर्पिता का इस्तेमाल कथित तौर पर प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित करने, हनीट्रैप के जरिए संवेदनशील जानकारियां जुटाने और सोशल मीडिया के माध्यम से नए लोगों को जोड़ने के लिए किया जाता था। हालांकि, इन सभी आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है और मामले की जांच जारी है। एसटीएफ यह भी जांच कर रही है कि क्या इस नेटवर्क के तार पाकिस्तान स्थित हैंडलरों, कथित विदेशी फंडिंग और अन्य संदिग्ध संगठनों से जुड़े थे। एजेंसी के अनुसार, अर्पिता और हमीम से संयुक्त पूछताछ के बाद नेटवर्क के अन्य सदस्यों और उनकी गतिविधियों के संबंध में और जानकारी सामने आ सकती है। कॉलेज छात्रा है अर्पिता
बरहरवा से गिरफ्तार अर्पिता सरकार (पिता- सुजीत सरकार) कॉलेज की छात्रा है। पुलिस व STF जांच में सामने आया है कि अर्पिता पिछले 4 सालों से हमीम मंडल के संपर्क में थी और इस दौरान दोनों की 4 बार मुलाकात भी हो चुकी थी।
Related News
भास्कर अपडेट्स:NEET-UG की काउंसलिंग 4 अगस्त से शुरू होगी; MBBS में दाखिले के लिए एजुकेशनल सेशन 8 सितंबर से
तसलीमा नसरीन के कार्यक्रम में हंगामा:कवि जॉय गोस्वामी को मंच पर बुलाने पर भड़के लोग, भाषण कुछ देर के लिए रुका
शुभेंदु बोले- CAA के एप्लिकेशन 6 महीने में क्लियर होंगे:किसी की नागरिकता नहीं छिनेगी; आज 300 लोगों को नागरिकता के सर्टिफिकेट दिए
अजीत डोभाल ने कहा- आजादी का मतलब केवल मनमानी नहीं:आज की पीढ़ी को इसका सही मतलब समझना होगा, ये लंबे संघर्ष के बाद मिली है
Comments
No approved comments yet.
