राज्य
जीतू ने बजप प्रत्याशी को मंच पर बुलाया
दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के बीच रविवार को चिरूला गांव में अलग ही नजारा देखने को मिला। एक तरफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी गांव में जनसंपर्क कर रहे थे। इसी दौरान दोनों नेता आमने-सामने आ गए। भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी जनसंपर्क करते हुए जीतू पटवारी की सभा के पास से गुजर रहे थे। उन्होंने दूर से ही हाथ जोड़कर जीतू पटवारी का अभिवादन किया। इसके बाद आगे बढ़ने लगे। मंच से यह देख रहे जीतू पटवारी ने उन्हें आवाज लगाई और कहा- पास आकर मिलो न... इतनी दूर से क्यों जा रहे हो यार। ऐसे नहीं चलेगा। पास पहुंचे तो पूछा- चुनाव से पहले यहां कब नजर आए थे? जीतू पटवारी के बुलाने पर आशुतोष तिवारी मंच के पास पहुंचे। इसके बाद पटवारी ने मुस्कुराते हुए उनसे कहा- एक तो आप पहली बार यहां आए हो, चुनाव लड़ने के लिए। इससे पहले तो आए नहीं। फिर भी दूर-दूर से जाओगे तो कैसे चलेगा? सभा में मौजूद लोग दोनों नेताओं के बीच हो रही इस बातचीत को ध्यान से सुनते रहे। तस्वीरों में देखिए पूरा घटनाक्रम… आशुतोष ने जीतू के हाथ से माइक लिया, भाजपा के लिए मांगा आशीर्वाद बातचीत के दौरान आशुतोष तिवारी ने जीतू पटवारी के हाथ से माइक लिया। मंच से मौजूद लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "हमारी विचारधारा अलग-अलग है, लेकिन हमारे परिवार के रिश्ते हैं। बहुत पुराने रिश्ते हैं। आप सबसे मैं प्रार्थना करता हूं कि आपका आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को मिले। सिर झुकाकर आपके आशीर्वाद की अपेक्षा करता हूं। सभा में मौजूद लोगों ने दोनों नेताओं की इस बातचीत को ध्यान से सुना। कुछ देर के लिए कांग्रेस की सभा में भाजपा प्रत्याशी का संबोधन भी चर्चा का विषय बन गया। जीतू ने फिर रोका, बोले- यहां किसी ने आपको पहले नहीं देखा आशुतोष तिवारी के बोलने के बाद जीतू पटवारी ने दोबारा उनके हाथ से माइक लिया और कहा, एक मिनट आशुतोष जी, आपका अधिकार है आशीर्वाद मांगना। इसी दौरान आशुतोष वहां से जाने लगे तो जीतू ने उन्हें रोकते हुए कहा, मैंने यहां सबसे पूछा कि इससे पहले आशुतोष जी को कभी देखा है? एक भी हाथ नहीं उठा। इस पर आशुतोष तिवारी ने जवाब दिया, "सबको जानकारी है। यहीं का रहने वाला हूं, यहीं घर है। बचपन से यहां हूं। इतना कहकर वे वहां से आगे बढ़ गए। अपना जनसंपर्क जारी रखा। दोनों नेताओं के बीच हुई पूरी बातचीत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों दलों ने प्रचार में झोंकी ताकत दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने कुंवर घनश्याम सिंह को उम्मीदवार बनाया है। उनके समर्थन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता लगातार जनसभाएं और जनसंपर्क कर रहे हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के पक्ष में भी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। दोनों दल पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में हैं। इसी बीच चिरूला गांव में मंच और सड़क के बीच हुई दोनों नेताओं की यह मुलाकात पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गई है। …………………………. यह खबर भी पढ़ें क्या नरोत्तम के आंसू हार की वजह बनेंगे 15 साल दतिया के विधायक रहे नरोत्तम मिश्रा टिकट कटने के बाद मंच पर भावुक नजर आए। इसके बाद गुरुवार को आशुतोष तिवारी की मौजूदगी में अपने कार्यकर्ताओं से कहा- लोग कहने लगे हैं कि आशुतोष ने टिकट काट दिया। उसकी क्षमता है टिकट काटने की? टिकट काटने वाले कोई और हैं। पढ़ें पूरी खबर…
About Admin
Media Pramukh
Related News
राज्यसभा चुनाव को लेकर मीनाक्षी नटराजन हाईकोर्ट पहुंचीं:जबलपुर में बोलीं-चुनाव आयोग के अधिकारी कॉम्प्रोमाइज्ड; तन्खा बोले-दिल्ली घटना के बाद मैं सांसद रहना पसंद नहीं करुंगा
सरकारी अधिकारी बनने के बाद पत्नी ने पति को छोड़ा:महिला आयोग में पहुंच रहे केस; पति बोला- पत्नी का लड़की से संबंध, मुझे जान का खतरा
छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का सांकेतिक ड्रामा
भोपाल में दौड़ेंगी ई-बसें,दिव्यांगों के चढ़ने-उतरने के लिए हाईड्रोलिक डोर; सुरक्षा के लिए 6 ककतव कैमरे
Comments
No approved comments yet.