देश
जंतर-मंतर पर भीड़ बेकाबू, बैरिकेडिंग तोड़ी:पुलिस का लाठीचार्ज, संसद मार्च में देरी; दीपके बोले- हमें कोई नहीं रोक सकता
Admin/July 19, 2026/1 min read/3 views
कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के पहले पुलिस और प्रदर्शनकारी आमने-सामने आ गए है। पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग कर रखी है। प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने नहीं दे रही है। 10 हजार से ज्यादा लोग मौजूद हैं। इससे भीड़ बेकाबू हो गई है। लोगों ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। CJP का मार्च सुबह 9 बजे शुरू होना था, लेकिन बैरिकेडिंग की वजह से दे हो रही है। CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि हमें कोई नहीं रोक सकता है। पुलिस का कहना है कि मार्च की परमिशन नहीं दी है। उधर, 23 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने की 3 शर्तें रखी हैं। पहली- सरकार शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक की जिम्मेदारी ले। दूसरी- CJP प्रतिनिधिमंडल को संसद जाने दिया जाए और सांसद मुद्दा उठाने का भरोसा दें। तीसरी- स्वास्थ्य कारणों से ऐसा संभव न हो तो सांसद सफदरजंग अस्पताल आकर यही आश्वासन दें। CJP का जंतर-मंतर से संसद तक का मार्च रूट जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
About Admin
Media Pramukh
Related News
मानसून सत्र का दूसरा दिन, NDA संसदीय दल की बैठक:विपक्ष पेपर लीक पर चर्चा की मांग पर अड़ा; कल 6 बार कार्यवाही रोकनी पड़ी
किसानों का दिल्ली कूच, हरियाणा में बॉर्डर सील:ट्रेड डील का विरोध, किसान नेता, CJP समर्थक हाउस अरेस्ट; कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर 4 किमी लंबा जाम
पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच, शंभू-खनौरी बॉर्डर सील:अमेरिका से ट्रेड डील का विरोध; हरियाणा पुलिस ने रूट डायवर्ट किया
खबर हटके- गांव जहां सांपों से खेलते हैं बच्चे:इंसानों के बैठने वाला फ्रिज; हॉस्पिटल में बदले गए बच्चे, 38 साल बाद परिवार से मिले
Comments
No approved comments yet.