ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन में तैनात हवलदार की मौत:चार दिन पहले ड्यूटी के बाद बिगड़ी थी तबीयत, मिलिस्ट्री हॉस्पिटल में तोड़ा दम
AdminJuly 26, 2026
ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत 40 विंग एयरफोर्स स्टेशन में तैनात एक हवलदार की इलाज के दौरान मिलिट्री हॉस्पिटल (MH) मुरार में मौत हो गई। चार दिन पहले (22 जुलाई) हवलदार की तबीयत ड्यूटी के बाद कैंपस में ही अपनी बैरक में आराम करते समय अचानक बिगड़ गई थी। तबीयत बिगड़ने के बाद तत्काल उसे मिलिट्री हॉस्पिटल मुरार में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार शाम को हवलदार की मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर डेड हाउस में रखवा दिया है। मृतक के परिजन को सूचना दी गई है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 22 जुलाई की रात बिगड़ी थी तबीयत
सूचनाकर्ता सूबेदार सुधीर दुबे पुत्र स्व. विष्णु प्रसाद दुबे, निवासी 40 विंग एयरफोर्स स्टेशन ने थाना महाराजपुरा पहुंचकर इस दुखद घटना की सूचना दर्ज कराई। बताया गया है कि 40 विंग एयरफोर्स स्टेशन में तैनात 55 वर्षीय हवलदार नरेश कुमार मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की जावली तहसील के गांव भारमर के निवासी थी। वे 22 जुलाई 2026 की रात करीब 12:00 बजे ड्यूटी समाप्त कर डीएससी लाइन एयरफोर्स कैंपस में अपने बेड पर आराम कर रहे थे। उसी दौरान अचानक उनकी स्वास्थ्य संबंधी तबीयत गंभीर रूप से खराब हो गई। एमएच मुरार में इलाज के दौरान तोड़ा दम
तबीयत बिगड़ते ही साथी सैन्य कर्मियों और अधिकारियों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए मिलिट्री हॉस्पिटल (MH) मुरार में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका गहन इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान रविवार 26 जुलाई 2026 की शाम हवलदार नरेश कुमार ने अंतिम सांस ली। मर्ग कायम, वैधानिक कार्रवाई जारी
सूचनाकर्ता सूबेदार सुधीर दुबे की मौखिक इत्तला पर महाराजपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा तैयार किया और नियमानुसार वैधानिक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश स्थित मृतक हवलदार के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।
Related News
1 लाख परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य:अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद का मालवा में घर-घर संपर्क अभियान, गुरु पूर्णिमा से विजयादशमी तक चलेगा
फर्जीवाड़े की नींव पर टिका स्मार्ट सिटी अस्पताल सील:न डॉक्टर मिले, न स्टाफ की डिग्री, हाइवा कांड आरोपी के अस्पताल का लाइसेंस निरस्त
ग्रामीण उद्यानिकी विकास अधिकारी से ठगी:क्रेडिट कार्ड सर्विस डीएक्टिवेट कराने के नाम पर फाइल भेजी, ओपन करते ही ठगे ₹2.25 लाख
अग्रवाल मेडिकल स्टोर से 6 लाख की अवैध दवाएं जब्त:मुरैना में स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करने पहुंची; युवक की मौत से जुड़ा मामला
Comments
No approved comments yet.
