Mediapramukh.com
राज्य

खुशखबर...कलियासोत, केरवा-कोलार में बढ़ा पानी:भोपाल में 24 घंटे में 7 इंच बारिश; 50 से ज्यादा इलाकों में जलभराव, पेड़ गिरे

AdminAugust 10, 2026
खुशखबर...कलियासोत, केरवा-कोलार में बढ़ा पानी:भोपाल में 24 घंटे में 7 इंच बारिश; 50 से ज्यादा इलाकों में जलभराव, पेड़ गिरे
राजधानी भोपाल में पिछले 24 घंटे में करीब 7 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। इस सीजन में पहली बार इतना पानी गिरा। वहीं, साल 2025 में पूरे अगस्त महीने में गिरे 5 इंच से 2 इंच ज्यादा है। राहत लेकर आई बारिश आफत भी बन गई। पुराने शहर के 50 से ज्यादा इलाके जलमग्न हो गए। बैरसिया रोड बंद हो गया। कई पेड़ भी गिरे। भोपाल में शनिवार रात से बारिश शुरू हो गई थी, जो सोमवार दोपहर तक रुक-रुककर कभी तेज तो कभी हल्की हो रही है। लंबे समय बाद हुई बारिश की वजह से कोलार रोड, नारियलखेड़ा, शिव नगर, करोंद, बैरसिया रोड, गांधी नगर, होशंगाबाद रोड, अयोध्या बायपास, रायसेन रोड, बैरागढ़ समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया। भोपाल के डैमों में बढ़ा पानी भोपाल में लगातार बारिश होने की वजह से जलस्रोतों में भी अच्छा पानी आ गया है। जानकारी के अनुसार, कलियासोत डैम में 1 फीट, केरवा में 3 फीट और कोलार डैम में 1 फीट पानी की बढ़ोतरी हुई है। कहां, कैसे हालात बने बच्चे स्कूल पहुंच गए, तब आया डीईओ का आदेश अति भारी बारिश होने की वजह से डीईओ अभिनव आर्य ने कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के आदेश के बाद सोमवार सुबह स्कूलों की छुट्‌टी के आदेश जारी किए। यह आदेश सुबह 8 बजे के बाद आया। इससे पहले ही बच्चे स्कूल पहुंच चुके थे। आदेश आने के बाद कई स्कूलों ने स्कूलों की छुट्‌टी कर दी, लेकिन वे बच्चे परेशान हो गए जो स्कूल पहुंच गए थे। कुछ स्कूलों ने टाइमिंग घटा दी।

Related News

Comments

No approved comments yet.