देश
कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन फिर शुरू:समर्थकों ने दोबारा मंच बनाया; अभिजीत दीपके बोले- आज भी संसद मार्च करेंगे
कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP का फिर से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन शुरू हो गया है। CJP का संसद मार्च के बाद दिल्ली पुलिस ने सोमवार शाम 5 बजे जंतर-मंतर खाली करा दिया था। प्रदर्शनकारी और अभिजीत दीपके 6 घंटे बाद फिर लौट आए।
सोमवार रात 11 बजे तक भारी तादाद में लोग जमा हो गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। दीपके ने इंडिया टुडे से खास बातचीत में कहा कि मंगलवार को भी संसद मार्च करेंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होने तक आंदोलन जारी रहेगा और जंतर-मंतर से नहीं हटेंगे।
प्रदर्शनकारी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे समेत तीन मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे हैं। सोमवार को दीपके समेत CJP समर्थकों ने संसद तक मार्च किया था। पिछले 14 साल में पहली बार प्रदर्शनकारियों की भीड़ संसद के दरवाजे तक पहुंची है। इससे पहले, 2012 में निर्भया कांड के विरोध में इस इलाके में बड़े स्तर पर प्रदर्शन हुआ था।
About Admin
Media Pramukh
Related News
मानसून सत्र का दूसरा दिन, NDA संसदीय दल की बैठक:विपक्ष पेपर लीक पर चर्चा की मांग पर अड़ा; कल 6 बार कार्यवाही रोकनी पड़ी
किसानों का दिल्ली कूच, हरियाणा में बॉर्डर सील:ट्रेड डील का विरोध, किसान नेता, CJP समर्थक हाउस अरेस्ट; कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर 4 किमी लंबा जाम
पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच, शंभू-खनौरी बॉर्डर सील:अमेरिका से ट्रेड डील का विरोध; हरियाणा पुलिस ने रूट डायवर्ट किया
खबर हटके- गांव जहां सांपों से खेलते हैं बच्चे:इंसानों के बैठने वाला फ्रिज; हॉस्पिटल में बदले गए बच्चे, 38 साल बाद परिवार से मिले
Comments
No approved comments yet.
Comments are closed.