Mediapramukh.com
राज्य

कैंसर पेशेंट ट्रेन से कटा, सिर-धड़ से अलग, VIDEO:पॉलीथिन में समेटे गए टुकड़े; प्रत्यक्षदर्शी बोला- मैंने कटते, खून के छींटे निकलते देखा

AdminAugust 10, 2026
कैंसर पेशेंट ट्रेन से कटा, सिर-धड़ से अलग, VIDEO:पॉलीथिन में समेटे गए टुकड़े; प्रत्यक्षदर्शी बोला- मैंने कटते, खून के छींटे निकलते देखा
मध्य प्रदेश के सागर जिले के खुरई में सोमवार को कैंसर पीड़ित बुजुर्ग ने मालगाड़ी से कटकर आत्महत्या कर ली। बुजुर्ग का सिर धड़ से अलग हो गया। सिर चकनाचूर हो गया। टुकड़ों को समेटकर पॉलीथीन में भरा गया। हादसे का वीडियो भी सामने आया है। हादसा सिंधी कॉलोनी के पास रेलवे ट्रैक पर हुआ। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान चिरोंजी कॉलोनी निवासी घस्सा अहिरवार (77) के रूप में हुई है। वे कैंसर से पीड़ित थे। अपने छोटे बेटे राजकुमार अहिरवार के साथ रहते थे। इलाज के लिए परेशान थे। आयुष्मान कार्ड लेने बड़े बेटे के घर जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखिए… प्रत्यक्षदर्शी बोला- आंखों के सामने हुआ हादसा प्रत्यक्षदर्शी राजू हासानी के मुताबिक, वे ट्रैक के किनारे से गुजर रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार मालगाड़ी आती दिखाई दी। बुजुर्ग अचानक ट्रेन के सामने आ गए। मालगाड़ी नजदीक होने के कारण उन्हें बचाने का मौका नहीं मिल सका। सूचना के बाद जीआरपी मौके पर पहुंची। आगे की कार्रवाई शुरू की। खुरई की सिंधी कॉलोनी के पास मालगाड़ी की चपेट में आने का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में तेज रफ्तार मालगाड़ी ट्रैक से गुजरती दिखाई दे रही है। ट्रेन के गुजरने के बाद रेलवे ट्रैक पर खून बिखरा नजर आ रहा है। पॉलीथिन में समेटे गए शव के टुकड़े हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंचे और भीड़ जुट गई। लोगों ने हादसे के दौरान का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया। वीडियो में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम शव के टुकड़ों को समेटकर पॉलीथिन में भरते हुए दिखाई दे रही है। जीआरपी कर रही मामले की जांच घटना के बाद जीआरपी सागर ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम पूरा होने के बाद परिजन को सौंपा जाएगा। पुलिस घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शी राजू हासानी सहित मौके पर मौजूद लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की स्थिति स्पष्ट होगी। ………………………………………. यह खबर भी पढ़ें ट्रेन से कटा राजस्थान का RPF जवान, टुकड़ों में बंटा मध्य प्रदेश के हरदा रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान RPF कॉन्स्टेबल की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। कॉन्स्टेबल के शरीर के 2 टुकड़े हो गए। कमर के नीचे से दोनों पैर अलग हो गए। प्राइवेट पार्ट में भी गंभीर चोटें आई हैं। हादसा रविवार दोपहर करीब 3:45 बजे हुआ। पढ़ें पूरी खबर…

Related News

Comments

No approved comments yet.