केरलम- जंतर-मंतर प्रदर्शन पर विवादित बयान देने वाले यूट्यूबर गिरफ्तार:वीडियो में कहा था- प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग कराता;
AdminAugust 10, 2026
केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग पॉलिटिकल कमेंटेटर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया है। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर विवादित बयान देने का आरोप है। पुलिस को मिली शिकायत में मोहनदास पर आरोप है कि उन्होंने यूट्यूब चैनल पथरिका पर 24-25 जुलाई को वीडियो अपलोड किए। इनका उद्देश्य लोगों में डर पैदा करना और अशांति फैलाना था। मोहनदास पर आरोप है कि उन्होंने वीडियो में कहा- 'जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन में 'गैंगरेप की घटनाएं हो सकती हैं', लेकिन इसकी कोई शिकायत नहीं होगी क्योंकि प्रदर्शन में शामिल होने वालों को रेप पसंद है और कुछ लड़कियां हैं जो रेप का आनंद लेती हैं।' उन्होंने कहा था कि अगर वह होते तो जंतर-मंतर पर कर्फ्यू लगा देते और प्रदर्शनकारियों को हटने का आदेश देते। अगर प्रदर्शनकारी नहीं मानते, तो वे फायरिंग का आदेश देते। यूट्यूब चैनल की जांच, डिजिटल डिवाइस जब्त पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मोहनदास को रविवार को कोच्चि में उनके घर से हिरासत में लिया गया था। उन्हें आधी रात को तिरुवनंतपुरम साइबर पुलिस स्टेशन लाया गया, जहां उनकी गिरफ्तारी हुई। उन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि मोहनदास के यूट्यूब अकाउंट से जुड़ी जानकारी जुटाई है। पुलिस ने वीडियो बनाने और उसे अपलोड करने में इस्तेमाल डिजिटल उपकरण भी जब्त किए हैं। इन्हें कोर्ट में पेश कर फॉरेंसिंक जांच के लिए भेजा जाएगा। पुलिस ने फिलहाल मोहनदास के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), IT एक्ट और केरलम पुलिस अधिनियम की कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। जांच आगे बढ़ने पर मोहनदास के खिलाफ कुछ और धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं। इनमें जानबूझकर ऐसी स्थिति पैदा करना जिससे दंगा भड़क सकता है, झूठे बयान, अफवाह या रिपोर्ट प्रकाशित अथवा प्रसारित करना और किसी भी संचार माध्यम से व्यक्ति को परेशान करने जैसे आरोप शामिल हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से वीडियो हटाने को कहा पुलिस ने संबंधित सोशल मीडिया ऑपरेटरों से विवादित वीडियो को हटाने का अनुरोध भी किया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के दौरान वीडियो और उससे जुड़े डिजिटल सबूतों की भी जांच की जाएगी। थाने और कोर्ट के बाहर सुरक्षा बढ़ाई मोहनदास को रविवार को हिरासत में लिए जाने के दौरान उनके कोच्चि स्थित घर के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। इसे देखते हुए पुलिस तिरुवनंतपुरम साइबर पुलिस स्टेशन और संबंधित कोर्ट के आसपास भीड़ या प्रदर्शन की आशंका को लेकर सतर्क है।
Related News
पंजाब के सिख ने की राजस्थान की लड़की की ग्रूमिंग:पूर्व CM के कातिल का नाम लेकर बात शुरू की; केश कत्ल करवाए, अश्लील फोटो बनाए
आज झारखंड विधानसभा का घेराव करेंगे छात्र:पुलिस ने कंटीले तार लगाए, बैरिकेडिंग, वाटर कैनन तैनात; JSSC-CGL रद्द करने और CBI जांच की मांग
कौन हैं अंबाला में पीटे खालिस्तान विरोधी नेता मंड:पंजाब कांग्रेस से निकाले गए, राजीव गांधी की प्रतिमा साफ करने से सुर्खियों में आए
भास्कर अपडेट्स:बंगाल सरकार इमरजेंसी में जेल गए लोगों को ₹10 हजार पेंशन देगी, सीएम सुवेंदु ने घोषणा की
Comments
No approved comments yet.
