कर्नाटक में जिपलाइन राइड के दौरान सेफ्टी लॉक खुला, VIDEO:पर्यटक 40 फीट नीचे गिरा, हाथ-पैरों में कई फ्रैक्चर; परिवार ने रिजॉर्ट प्रबंधन पर लगाए आरोप
AdminJuly 20, 2026
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के एक एडवेंचर रिजॉर्ट में जिपलाइन राइड के दौरान सेफ्टी लॉक हवा में खुल गया। इससे पर्यटक करीब 40 फीट नीचे गिर गया। यह पूरी घटना मौके पर मौजूद लोगों के कैमरे में कैद हो गई। पर्यटक की पहचान विजयपुरा निवासी कुबेर सुरपुर के रूप में हुई है। हादसे में कुबेर के हाथ और पैरों में कई फ्रैक्चर हुए हैं। इसके अलावा उन्हें नसों में भी गंभीर चोट आई है। घटना के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के 2 वीडियो… कुबेर के परिवार ने प्रबंधन पर आरोप लगाए हादसे के बाद कुबेर के परिवार ने रिजॉर्ट प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया और जवाबदेही तय कर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जिपलाइन का सेफ्टी लॉक हवा में ही खुल गया, जिससे यह हादसा हुआ। परिजनों का यह भी आरोप है कि जिपलाइन में जंग लगा हुआ था और उसका सही तरीके से रखरखाव नहीं किया गया था। उनका कहना है कि यदि समय पर उपकरणों की जांच और रखरखाव किया गया होता, तो यह हादसा टाला जा सकता था। रिसॉर्ट मैनेजर बोले- पर्यटक से मिलेंगे रिसॉर्ट मैनेजर ने स्वीकार किया है कि जिपलाइन दुर्घटना हुई थी। उन्होंने कहा कि हादसा, कर्मचारियों की लापरवाही के कारण नहीं हुई थी। यह एक तकनीकी वजह से होने वाली घटना थी। हम अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट रहे हैं, हम जल्द ही विजयपुरा जाएंगे और व्यक्तिगत रूप से पर्यटक के परिवार के साथ इस समस्या पर चर्चा करेंगे। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें… 12 साल के बच्चे को मगरमच्छ जिंदा खा गया, VIDEO:बहराइच में पैर जबड़े में दबाकर खींच ले गया, बच्चा तड़पता रहा...चाचा चिल्लाते रह गए यूपी के बहराइच से रोंगटे खड़े करने वाली घटना सामने आई है। यहां मगरमच्छ 12 साल के बच्चे को जिंदा खा गया। धान की रोपाई करने के बाद बच्चा नदी में हाथ-पैर धोने गया था, तभी मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। उसे जबड़े में दबोच लिया। बच्चे ने खुद को छुड़ाने के लिए हाथ-पैर मारे। पूरी खबर पढ़ें…
Related News
राज्यसभा में खड़गे बोले- प्रधान इस्तीफा दें, फिर चर्चा करेंगे:राहुल समेत कांग्रेस सांसद काले कपड़े पहनकर पहुंचे; हंगामे के बीच दोनों सदन कल तक स्थगित
MP-राजस्थान समेत 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट:जम्मू-कश्मीर में बाढ़, 23 मौतें, वैष्णोदेवी-अमरनाथ यात्रा रुकी; यूपी के गांवों में मगरमच्छ घुसे
मोदी से मिले शरद पवार, बेटी सुप्रिया भी साथ थीं:NDA में शामिल होने के कयास, एक दिन पहले CJP चीफ दीपके से मिले थे
लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय पर महिला कार्यकर्ता लाठी लेकर तैनात:भाजपा की कांग्रेस दफ्तर घेराव की कोशिश; पटना में पत्थरबाजी, जयपुर में वाटर कैनन चलाई
Comments
No approved comments yet.
