अमेरिका का लगातार ईरान पर 9वीं रात हमला:तबरीज मिसाइल फील्ड में आग लगी; इराक में अमेरिकी सैनिक की मौत
AdminJuly 20, 2026
अमेरिका ने सोमवार को लगातार नौवीं रात ईरान पर हमले किए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक ईरान के सैन्य कमांड सेंटर, एयर डिफेंस सिस्टम, मिसाइल और ड्रोन लॉन्च साइट्स समेत कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। हमलों के बाद उत्तर-पश्चिमी ईरान की तबरीज मिसाइल फील्ड में आग लगने की खबर है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस मिसाइल परिसर में अमेरिकी हमलों के बाद आग भड़क उठी। इस मिसाइल फील्ड को इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) एयरोस्पेस फोर्स चलाती है। इसी बीच CENTCOM ने बताया कि उत्तरी इराक में बिना फटे ईरानी ड्रोन को नष्ट करने के दौरान एक अमेरिकी सैनिक की मौत हो गई। एक अन्य अमेरिकी सैनिक घायल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है। इसके साथ ही जंग में मारे गए अमेरिकी सैनिकों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। ईरान पर अमेरिका की 9वीं स्ट्राइक का वीडियो… पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. ईरान का जॉर्डन, कुवैत और ओमान में अमेरिकी ठिकानों पर हमला: IRGC ने कहा कि उसने जॉर्डन, कुवैत, ओमान समेत कई देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बड़े हमले किए हैं। साथ ही चेतावनी दी कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। 2. कुवैत में डिसेलिनेशन प्लांट पर दो दिनों में दूसरी बार हमला: कुवैत के बिजली उत्पादन और वॉटर डिसेलिनेशन संयंत्र पर फिर हमला हुआ, जिससे कई बिजली उत्पादन इकाइयों में आग लग गई। मंत्रालय ने घटना की पुष्टि करते हुए राहत कार्य जारी होने की जानकारी दी। 3. ईरान बोला- अमेरिका ने परमाणु संयंत्र को निशाना बनाया: ईरान के एटॉमिक एनर्जी ऑर्गनाइजेशन (AEOI) ने आरोप लगाया कि अमेरिका ने खुजेस्तान प्रांत में बन रहे डारखोविन परमाणु ऊर्जा संयंत्र की साइट पर हमला किया है। 4. ईरान में बिजली संकट गहराया: अमेरिकी हमलों और भीषण गर्मी के बीच ईरान में बिजली संकट बढ़ गया है। तेहरान समेत कई इलाकों में रोज बिजली कटौती हो रही है, जिससे आम जनजीवन और पढ़ाई प्रभावित हो रही है। 5. इराक होर्मुज पर निर्भरता घटाने की तैयारी में: इराक ने बसरा से तुर्किये और सीरिया तक नई तेल पाइपलाइन बिछाने की योजना पर काम शुरू किया है। इसका उद्देश्य तेल निर्यात के लिए होर्मुज पर निर्भरता कम करना है। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related News
कनाडा में पंजाबी युवती गिरफ्तार:किराए की बेसमेंट के लिए ऑनलाइन बुकिंग कर एडवांस रुपए लेती; शिफ्ट करने पर ठगी का पता चलता
अमेरिका ने भारत पर 10% एक्स्ट्रा टैरिफ लगाया:जबरन मजदूरी से बने सामान को लेकर कार्रवाई, 60 देशों पर एक्शन
ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका:ट्रम्प बोले- फैसला लेना बाकी; ईरान ने कहा- इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी
वर्ल्ड अपडेट्स:बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन जल्द दे सकते हैं इस्तीफा, शेख हसीना से बातचीत की कोशिश की थी
Comments
No approved comments yet.
