Mediapramukh.com
देश

अभिजीत दीपके बोले- छात्रों पर पुलिस कार्रवाई तुरंत रोकें:वरना बड़ा आंदोनल होगा, CJP की दो दिन में दूसरी बार प्रदर्शन की चेतावनी

AdminJuly 28, 2026
अभिजीत दीपके बोले- छात्रों पर पुलिस कार्रवाई तुरंत रोकें:वरना बड़ा आंदोनल होगा, CJP की दो दिन में दूसरी बार प्रदर्शन की चेतावनी
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मंगलवार को X पर पोस्ट करके कहा, 'अगर छात्रों के खिलाफ कार्रवाई नहीं रुकी तो, वे बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन करेंगे। इससे पहले मंगलवार को पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पुलिस एक्शन न रुकने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन किया था। 36 दिन तक चले आंदोलन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। इसके बाद धरना प्रदर्शन खत्म हुआ था। मंगलवार को भी आंदोलन की चेतावनी दी थी इससे पहले मंगलवार को भी CJP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चेतावनी दी थी कि प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई नहीं रुकी और गिरफ्तार छात्रों को राहत नहीं मिली, तो वह फिर से आंदोलन शुरू करेगी। दिल्ली में शाम को हुई इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में CJP नेता आशुतोष रांका, सौरव दास के साथ सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल भी मौजूद थे। सिब्बल ने CJP के बनाए फंड में एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। साथ ही देशभर के वकीलों से भी इस फंड में योगदान देने की अपील की है। उन्होंने कहा- मेरा रोल इस पार्टी के कानूनी मसलों में मदद करना है। CJP बोली- कई राज्यों में छात्रों को गिरफ्तार किया जा रहा है इससे पहले दिन में CJP प्रवक्ता सौरव दास ने सोमवार को X पर लिखा था कि असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में छात्रों और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जा रहा है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पार्टी का कहना है कि उसने देशव्यापी आंदोलन केंद्र सरकार के इस आश्वासन पर स्थगित किया था कि किसी भी प्रदर्शनकारी पर कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं होगी। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद जश्न की 2 तस्वीरें… ---------------- ये खबर भी पढ़ें: अभिजीत दीपके बोले- CJP की अगली रणनीति जल्द बताएंगे:कल ही आंदोलन खत्म हुआ, थोड़ा समय दें; प्रदर्शनकारियों से केस हटाने पर बातचीत जारी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा- "आगे की रणनीति का ऐलान जल्द करेंगे। पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन कल ही खत्म हुआ है। प्लीज हमें थोड़ा समय दें।" न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक जब उनसे पूछा गया कि पंजाब में पेपर लीक को लेकर उनकी रणनीति क्या होगी, इस पर दीपके ने जवाब दिया कि उस पर भी बात करेंगे। हम अभी इसके लिए प्लानिंग कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Related News

Comments

No approved comments yet.