देश

अमरनाथ-वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई:जम्मू-कश्मीर में बारिश का रेड अलर्ट; छत्तीसगढ़ में बारिश का 93 साल का रिकॉर्ड टूटा

Admin/July 18, 2026/1 min read/5 views
अमरनाथ-वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई:जम्मू-कश्मीर में बारिश का रेड अलर्ट; छत्तीसगढ़ में बारिश का 93 साल का रिकॉर्ड टूटा

जम्मू-कश्मीर में अगले तीन दिन भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते अमरनाथ यात्रा 19 जुलाई 2026 से स्थगित रहेगी। वहीं वैष्णो देवी यात्रा भी शनिवार से रोक दी गई है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बारिश का 93 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। यहां 1993 में 14.93 इंच बारिश हुई थी। लेकिन शनिवार को 16 इंच बारिश हुई और ये रिकॉर्ड टूट गया।

यूपी के लखनऊ, कानपुर और बाराबंकी समेत सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया। वाराणसी में गंगा नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी होने के बाद गंगा आरती की जगह बदलनी पड़ी है। झांसी में 15 मिनट की बारिश के बाद पारा 7 डिग्री तक कम हो गया।

वहीं, अरुणाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में अपर सुबनसिरी जिले के गिबा, निलिंग, चेतम और दापोरिजो सर्किलों के 35 गांवों में फ्लैश फ्लड और लैंडस्लाइड हुई। बाढ़ से अब तक 1,13,674 लोग प्रभावित हुए हैं।

India

About Admin

Media Pramukh

Related News

Comments

No approved comments yet.