राज्य
MP विधानसभा का मानसून सत्र आज से:जमीन खरीद, किसान, केन-बेतवा विस्थापितों का मुद्दा उठाएगा विपक्ष; UCC बिल पेश करेगी सरकार
आज से मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत हो रही है। इस सत्र में उज्जैन जमीन खरीद, केन-बेतवा विस्थापितों को मुआवजा, नीट यूजी पेपरलीक, सीबीएसई परीक्षा में गड़बड़ी जैसे मुद्दों पर विपक्ष बीजेपी सरकार को घेरेगा।

मानसून सत्र में ही सरकार समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पेश करेगी। इसे रविवार को ही मंत्रिपरिषद की बैठक में मंजूरी दी गई थी। मानसून सत्र 24 जुलाई तक चलेगा। सेंट्रल हॉल में दिखेंगे नेहरू और मुखर्जी विधानसभा के सेंट्रल हॉल में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू, अटल बिहारी वाजपेयी, जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीरें लगाई गई हैं।
करीब ढाई साल पहले दिसंबर 2023 में सदन के अंदर आसंदी के दाएं तरफ लगी पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर हटाकर डॉ. भीमराव अंबेडकर का फोटो लगाया गया था। उस वक्त कांग्रेस विधायकों ने नेहरू की फोटो हटाने का विरोध किया था।
MP में यूसीसी बिल को कैबिनेट की मंजूरी मध्य प्रदेश सरकार ने समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड- UCC) लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। रविवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यूसीसी विधेयक-2026 के ड्राफ्ट को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई। अब इसे विधानसभा में पेश किया जाएगा।
About Admin
Media Pramukh
Related News
छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का सांकेतिक ड्रामा
भोपाल में दौड़ेंगी ई-बसें,दिव्यांगों के चढ़ने-उतरने के लिए हाईड्रोलिक डोर; सुरक्षा के लिए 6 ककतव कैमरे
भोपाल निगम में सिर्फ नाम के 12 एल्डरमैन नियुक्त: मंत्री, सांसद-विधायकों के समर्थक एडजस्ट
भोपाल निगम में सिर्फ नाम के 12 एल्डरमैन नियुक्त: मंत्री, सांसद-विधायकों के समर्थक एडजस्ट
चारमीनार पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, भाग्यलक्ष्मी मंदिर में दर्शन:बोले- राम मंदिर की तर्ज पर हो निर्माण; देश, धर्म और समाज का कल्याण हो
Comments
No approved comments yet.