MP-CG में 3 दिन तेज बारिश की उम्मीद:यूपी के 40 स्कूलों में बाढ़ का पानी घुसा, बिहार के 9 जिलों में रेड अलर्ट
AdminAugust 7, 2026
मध्य प्रदेश में इस मानसूनी सीजन अब तक 16.3 इंच बारिश हुई है, जो औसत से 18% कम है। इस वजह से प्रदेश में सूखे जैसे हालात बन गए हैं। भारतीय मौसम केंद्र (IMD) की मानें तो अगले 3 दिन प्रदेश के उत्तरी हिस्से के कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। छत्तीसगढ़ में भी अगले तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। हालांकि 8 अगस्त से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों और तीव्रता में कमी आने के आसार हैं। यूपी में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। गुरुवार को लखनऊ, सहारनपुर, मेरठ समेत 20 से अधिक शहरों में तेज बारिश हुई। कौशांबी और प्रयागराज में लगातार बारिश के चलते शुक्रवार को 8वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। फर्रुखाबाद में गंगा खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। 33 गांवों और 40 सरकारी स्कूलों में बाढ़ का पानी घुस गया है। मौसम विभाग ने बिहार के पटना समेत 9 जिलों में भारी बारिश और 26 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 40Kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। आकाशीय बिजली गिरने को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें
अगले 2 दिन मौसम का हाल…
Related News
भास्कर अपडेट्स:दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा डाबर; FSSAI के 100% शुद्ध और प्राकृतिक दावों वाले प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक के आदेश को चुनौती दी
लोकसभा में विदेशी-चंदे से जुड़ा बिल पेश हो सकता है:विपक्ष का नीट पेपर लीक पर हंगामा; PM मोदी नए सांसदों से ब्रेकफास्ट पर करेंगे मुलाकात
खबर हटके- रेस्टोरेंट में बिना कपड़ों के डिनर:उड़ते प्लेन के ऊपर खड़ी हुई 97 साल की दादी; कोबरा के पकौड़े खा रहे लोग
भास्कर अपडेट्स:दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा डाबर; FSSAI के 100% शुद्ध और प्राकृतिक दावों वाले प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक के आदेश को चुनौती दी
Comments
No approved comments yet.
