Mediapramukh.com
राज्य

4 लोगों को मारी गोली, 2 भाइयों की मौत:सरकारी जमीन पर घर बनाने के विवाद में फायरिंग; बंदूकें और हथियारों से लैस थे आरोपी

AdminAugust 2, 2026
4 लोगों को मारी गोली, 2 भाइयों की मौत:सरकारी जमीन पर घर बनाने के विवाद में फायरिंग; बंदूकें और हथियारों से लैस थे आरोपी
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के हटूंपुरा गांव में रविवार दोपहर 12 बजे सरकारी जमीन पर कब्जा और कांटों की बाड़ लगाने को लेकर 2 पक्षों में विवाद हुआ। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग की। इसमें 8 लोगों ने 2 भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सुमावली पुलिस के मुताबिक, फायरिंग में राजवीर गुर्जर (42) और उनके छोटे भाई अजब सिंह उर्फ बंटू (30) को गोली लगी थी। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। वहीं विकास गुर्जर और पप्पू उर्फ धीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया। वारदात से जुड़ी तस्वीरें देखिए… दोनों सगे भाइयों के परिवारों में था विवाद परिजन के मुताबिक, हटूपुरा गांव निवासी रामजीलाल गुर्जर और नवल गुर्जर सगे भाई थे। कुछ साल पहले दोनों की मौत हो चुकी है। दोनों की खेती की जमीन पास-पास है, जिस पर उनके बच्चों का कब्जा है। इन्हीं खेतों के पास करीब पांच बिस्वा (लगभग आधा बीघा) सरकारी डांडे की जमीन है। सरकारी जमीन के एक हिस्से पर नवल गुर्जर के 2 बेटे नाथूराम और छोटेलाल पहले ही मकान बना चुके हैं। वहीं दूसरे हिस्से पर रामजीलाल के बेटे धीरेंद्र, राजवीर, अजब सिंह, अशोक और अवध किशोर मकान बनाना चाहते थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। सुबह हुआ विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने आए रविवार सुबह एक बार फिर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। रामजीलाल के बेटे और उनके परिजन लाठी-डंडे लेकर सरकारी जमीन पर कब्जा करने पहुंचे थे। दूसरी ओर नाथूराम-छोटेलाल पक्ष के करीब 12 लोग पहले से ही खेतों के पास बंदूकें और लाठियां लेकर मौजूद थे। शुरुआत गाली-गलौज से हुई, लेकिन कुछ ही देर में विवाद हिंसक हो गया। ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगीं। नाथूराम-छोटेलाल पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर सीधे फायरिंग कर दी। गोली लगने से राजवीर गुर्जर और उनके छोटे भाई अजब सिंह उर्फ बंटो गुर्जर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को कमर के नीचे गोली लगी। ज्यादा खून बहने से दोनों ने मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग में अजब सिंह के 22 वर्षीय बेटे विकास उर्फ विक्की और उनके बड़े भाई धीरेंद्र उर्फ पप्पू भी 2-2 गोलियां लगी हैं। दोनों घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया है। 8 नामजद समेत 6 अज्ञात पर हत्या का आरोप मृतकों के परिजन रिकू गुर्जर ने नाथूराम उर्फ नत्थो, छोटेलाल उर्फ छोटे सिंह, सचिन, राहुल, बसुमित, सत्यपाल, लवकुश और गोलू समेत छह अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। गांव में तनाव, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश दोहरी हत्या के बाद हटूपुरा गांव में तनाव बना हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हालात पर नियंत्रण किया। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सुमावली थाना प्रभारी एसआई रवी गुर्जर ने बताया कि सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जो फायरिंग में बदल गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। …………………………………… यह खबर भी पढ़ें इंदौर में अवैध संबंध छिपाने प्रेमी से कराया पति का मर्डर इंदौर के चर्चित जावेद मंसूरी हत्याकांड में पुलिस की जांच ने हत्या की पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया। पत्नी के अवैध संबंधों को छिपाने के लिए रची गई इस हत्या में मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन, होटल के सीसीटीवी फुटेज, डीएनए रिपोर्ट और शव की बरामदगी जैसे साक्ष्य सबसे अहम साबित हुए। पढ़ें पूरी खबर…

Related News

Comments

No approved comments yet.