Mediapramukh.com
स्पोर्ट्स

2027 वनडे वर्ल्डकप के 12 होस्ट शहरों का ऐलान:साउथ अफ्रीका में 8 वेन्यू, जिम्बाब्वे-नामीबिया भी मेजबान; 24 साल बाद अफ्रीका में वर्ल्डकप

AdminJuly 31, 2026
2027 वनडे वर्ल्डकप के 12 होस्ट शहरों का ऐलान:साउथ अफ्रीका में 8 वेन्यू, जिम्बाब्वे-नामीबिया भी मेजबान; 24 साल बाद अफ्रीका में वर्ल्डकप
ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए 12 मेजबान शहरों का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट 4 अक्टूबर से 21 नवंबर तक साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका के 8 वेन्यू पर मुकाबले होंगे। इनमें जोहानसबर्ग, सेंचुरियन, डरबन, ग्केबेर्हा, कुगोम्पो सिटी, केपटाउन, पार्ल और ब्लोमफोंटेन शहर होंगे। वहीं जिम्बाब्वे के हरारे, बुलावायो और विक्टोरिया फॉल्स और नामीबिया की राजधानी विंडहोक में भी मुकाबले खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला जोहानसबर्ग के वांडरर्स या केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में हो सकता है। 24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा वनडे वर्ल्ड कप वनडे वर्ल्ड कप 24 साल बाद अफ्रीकी में लौट रहा है। इससे पहले 2003 में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और केन्या ने टूर्नामेंट की मेजबानी की थी। इसके बाद साउथ अफ्रीका 2007 टी-20 वर्ल्ड कप, 2009 चैंपियंस ट्रॉफी और 2023 महिला टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी कर चुका है। नामीबिया पहली बार किसी सीनियर ICC टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। हालांकि इसी साल उसने जिम्बाब्वे के साथ मिलकर अंडर-19 वर्ल्ड कप का आयोजन किया था। 54 में से 41 मैच साउथ अफ्रीका में हो सकते हैं वर्ल्ड कप के कुल 54 मुकाबलों में से कम से कम 41 मैच साउथ अफ्रीका में खेले जाने की संभावना है। जिम्बाब्वे को 7 से 10 मुकाबलों की मेजबानी मिलेगी, जबकि नामीबिया में कम से कम तीन मैच होंगे। बेनोनी और पोटचेफस्ट्रूम को वॉर्म-अप वेन्यू बनाया गया है। ये दोनों शहर अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप क्वालिफायर की मेजबानी भी नामीबिया के साथ मिलकर कर सकते हैं। विक्टोरिया फॉल्स पहली बार बनेगा वर्ल्ड कप वेन्यू 12 शहरों में विक्टोरिया फॉल्स नया वेन्यू है। यहां 10 हजार दर्शकों की क्षमता वाला नया स्टेडियम बनाया जा रहा है, जिसके इस साल के अंत तक तैयार होने की उम्मीद है। 14 टीमों के साथ नए फॉर्मेट में होगा टूर्नामेंट 2027 वनडे वर्ल्ड कप में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी। ICC ने हाल ही में इसके लिए नया थ्री-स्टेज फॉर्मेट मंजूर किया है। टूर्नामेंट की शुरुआत सुपर सीरीज से होगी, जिसमें रैंकिंग की 12वीं, 13वीं और 14वीं टीम आमने-सामने होंगी। इनमें से एक टीम अगले स्टेज में पहुंचेगी। इसके बाद 12 टीमों को 6-6 टीमों के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। दोनों ग्रुप की टॉप-3 टीमें और चौथे स्थान पर रहने वाली दोनों टीमों में से बेहतर एक टीम सुपर-7 राउंड में पहुंचेगी। सुपर-7 में सातों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी, जिसके बाद टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। सेमीफाइनल जीतने वाली दो टीमें फाइनल खेलेंगी। भारत-पाकिस्तान के 3 मैच संभव नए फॉर्मेट के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच अधिकतम तीन मुकाबले हो सकते हैं। यदि दोनों टीमें एक ही ग्रुप में रहीं तो पहली भिड़ंत ग्रुप स्टेज में होगी। दोनों के सुपर-7 में पहुंचने पर दूसरा मैच खेला जाएगा। इसके बाद सेमीफाइनल या फाइनल में दोनों टीमों का तीसरी बार आमना-सामना हो सकता है। मेजबानों की स्थिति क्या है? फुल मेंबर होने के कारण साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे सीधे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं। वहीं तीसरे मेजबान नामीबिया को क्वालिफिकेशन प्रक्रिया से गुजरना होगा। यह टूर्नामेंट 2027-31 फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम (FTP) का पहला ICC इवेंट भी होगा।

Related News

Comments

No approved comments yet.